एक्सप्लोरर

'शमशेरा' में रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में नजर आएंगी वाणी कपूर

फिल्म 'शमशेरा' में अभिनेत्री वाणी कपूर अभिनेता रणबीर कपूर की नायिका के रूप में नजर आएंगी. निर्देशक करण मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि की. करण ने जारी बयान में कहा, "फिल्म में वाणी रणबीर की नायिका की भूमिका में हैं और उनके किरदार के सफर में महत्वपूर्ण सहयोगी हैं. उनके किरदार का ग्राफ फिल्म की पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है."

नई दिल्ली: फिल्म 'शमशेरा' में अभिनेत्री वाणी कपूर अभिनेता रणबीर कपूर की नायिका के रूप में नजर आएंगी. निर्देशक करण मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि की. करण ने जारी बयान में कहा, "फिल्म में वाणी रणबीर की नायिका की भूमिका में हैं और उनके किरदार के सफर में महत्वपूर्ण सहयोगी हैं. उनके किरदार का ग्राफ फिल्म की पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है." उन्होंने कहा कि इस किरदार के लिए वाणी बिल्कुल उपयुक्त हैं. वह एक अच्छी अदाकारा, डांसर और खूबसूरत हैं. हम दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पर्दे पर कुछ नया व शानदार लाना चाहते थे और वाणी इसके लिए बिल्कुल फिट हैं. एक अलग अंदाज में नजर आएंगे रणबीर इस फिल्म में रणबीर कपूर डकैत की भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. टीजर में रणबीर कपूर का बस एक ही डायलॉग है और उसमें वो बोल रहे हैं 'करम से डकैत, धर्म से आजाद'. बता दें कि यशराज के साथ रणबीर कपूर 9 साल बाद फिर से काम करने जा रहे हैं. यशराज फिल्म्स के साथ ही रणबीर कपूर ने अपनी ​पहली हिट फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ की थी. इसके बाद रणबीर ने यशराज की फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ में काम किया. शमशेरा' में रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में नजर आएंगी वाणी कपूर अब एक बार फिर वो यशराज के साथ काम करने वाले हैं. इस फिल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं. इससे पहले करण की यशराज से दो फिल्में ‘अग्निपथ’ और ‘ब्रदर्स’ को डायरेक्ट कर चुके हैं. ये दोनों फिल्में ही कमाई के मामले में हिट रही हैं. इस फिल्म का ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया था जिसमें रणबीर कपूर ने कहा, ''मैं शमशेरा जैसी फिल्म की ही तलाश में था. मैं कॉमर्शियल सिनेमा देखते हुए बड़ा हुआ हूं इसलिए मेरे मन में ऐसे हीरो को लेकर एक छवि बन गई थी. शमशेरा में मैं वो सब कर सकता हूं जो मैंने कभी इमैजिन किया था और ये मेरे लिए बहुत ही उत्साहित करने वाला प्रोजेक्ट है. करण इस फिल्म में मुझे मेरे कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकालने जा रहे हैं और मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं.'' इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरु होगी और अगले साल के बीच तक खत्म हो जाएगी. फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है. इसके अलावा बता दें कि रणबीर कपूर इस फिल्म से पहले 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग करेंगे. 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पिछले साल ही शुरु हो गई थी और जल्द ही खत्म होने वाली है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट हैं. यहां देखें टीजर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
सलमान खान के परिवार में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानिए अरहान, अलीजेह और अयान की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान के परिवार के बच्चे? जानिए कहां से की है पढ़ाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget