एक्सप्लोरर

B'Day: फिल्मी बैकग्राउंड भी नहीं चला पाया Zayed Khan का करियर, 'मैं हूं ना' जैसी इकलौती हिट फिल्म देने वाला कहां गुम हुआ ये एक्टर

Zayed Khan Birthday: 'मैं हूं ना' फिल्म में शाहरुख खान के छोटे भाई का रोल प्ले करने वाले जायद खान को आज भी उनके फैंस फिल्मी पर्दे पर मिस करते हैं. जायद आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं.

Happy Birthday Zayed Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में गाहे-बगाहे नेपोटिज्म का मुद्दा उछलता रहता है. इस इंडस्ट्री में भी जमकर भाई भतीजावाद चलता है ऐसे खूब आरोप लग चुके हैं. किसी एक्टर या एक्ट्रेस की सफलता के पीछे उसका फिल्मी बैकग्राउंट होता है ऐसा भी कहा जा चुका है लेकिन कुछ उदाहरण आपको इस इंडस्ट्री में ऐसे भी मिल जाएंगे जिन्होंने अकेले दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सफलता की कहानी लिखी, तो कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिनके पास सब कुछ होते हुए भी वो फ्लॉप साबित हो गए.

इन्हीं सितारों की लिस्ट में एक नाम है जायद खान (Zayed Khan) का. आज जायद का 41वां जन्मदिन है. फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने वाले जायद ने सालों पहले इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. तो चलिए बात करते हैं उनके फिल्मी करियर की जो सफल नहीं रहा और आज ये एक्टर कहां गुम है. 

41 साल के हुए जायद खान

05 जुलाई 1980 को मुंबई में एक फिल्मी परिवार में जायद खान (Zayed Khan) का जन्म हुआ. जायद के पास वो हर चीज थी जो एक एक्टर को चाहिए रहती है, बावजूद इसके उनका फिल्मी करियर सफल नहीं हो सका. पहले जायद के फिल्मी बैकग्राउंड की बात करते हैं. जायद खान मशहूर एक्टर संजय खान के बेटे हैं. निर्माता-निर्देशक और अभिनेता फिरोज खान उनके बड़े पिता है. ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान के जायद छोटे भाई भी हैं. देखा जाए तो बचपन से ही उनके आसपास फिल्म और एक्टिंग का माहौल रहा. लंदन फिल्म एकेडमी से उन्होंने फिल्म मेकिंग का कोर्स किया. इन सब के बावजूद वो एक असफल सितारे रहे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZAYED KHAN (@itszayedkhan)

 

मैं हूं ना करियर की इकलौती सफल फिल्म

साल 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से जायद खान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके अलावा 'शादी नंबर वन', 'वादा', 'दस', 'फाइट क्लब', 'मिशन इस्तांबुल' और 'युवराज' जैसी फिल्मों में भी वो नजर आ चुके हैं. 'मैं हूं ना' फिल्म से जायद को पहचान मिली. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई लेकिन फिल्म की सफलता श्रेय शाहरुख खान और सुष्मिता सेन को गया. 'शराफत गई तेल लेने' ये जायद के करियर की आखिरी फिल्म रही. साल 2015 में आई इस फिल्म के बाद जायद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. 

फिल्मों से दूर जायद खान जीते हैं आज ऐसी लाइफ

जायद खान ने फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी हाथ आजमाया. 'हासिल' उनके करियर का पहला और आखिरी टीवी शो रहा. जायद खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'हंगरी वॉल्फ एंटरटेनमेंट' के नाम से शुरू की जिसके लिए ऋतिक रोशन भी उन्हें बधाई दे चुके हैं. 

जायद खान (Zayed Khan) ने साल 2005 में अपनी बचपन की दोस्त मलाइका पारेख से शादी रचाई थी. इस कपल के दो बच्चे जिदान और आरिज हैं. जायद सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको उनकी तमाम फोटो वीडियो देखने को मिल जाएंगी. 

ये भी पढ़ें:

Bharti Singh और Haarsh Limbachiyaa ने अपने बेटे गोला को लेकर लिया बड़ा फैसला, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मुंबई के मौसम ने रोमांटिक किया Malaika Arora का मूड, Arjun Kapoor संग वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
सलमान खान के परिवार में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानिए अरहान, अलीजेह और अयान की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान के परिवार के बच्चे? जानिए कहां से की है पढ़ाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget