एक्सप्लोरर

Ulajh Box Office Collection Day 11: 'उलझ' का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म, 11वें दिन मुट्ठीभर कलेक्शन करने में भी छूटे पसीने

Ulajh Box Office Collection Day 11: जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट फिल्म उलझ को रिलीज हुए दो हफ्ते भी पूरे नहीं हुए हैं और इसका बॉक्स ऑफिस से पैकअप होता हुआ नजर आ रहा है. फिल्म चंद लाख भी नहीं कमा पा रही है.

Ulajh Box Office Collection Day 11:अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म 'औरों में कहां दम था' के साथ सिनेमाघरों में 2 अगस्त, 2024 को जाह्नवी कपूर स्टारर ‘उलझ’ भी रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों का रिलीज से पहले खास बज नहीं थी. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इनकी ठंडी शुरुआत हुई. वहीं ‘उलझ’ की बात करें तो फिल्म में जाह्नवी की एक्टिंग की तारीफ हुई है लेकिन ये सस्पेंस थ्रिलर दर्शकों को थिएटर्स तक खींच नहीं पाई.

नतीजतन ‘उलझ’ रिलीज के पहले दिन से ही कमाई के लिए जद्दोजहद कर रही है. फिल्म अब दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है लेकिन इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस रूला देने वाली है. चलिए यहां जानते हैं ‘उलझ’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘उलझ’ ने रिलीज के 11वें दिन कितना किया कारोबार
‘उलझ’ बॉकस ऑफिस पर घिसट-घिसट कर बढ़ रही है. फिल्म का कारोबार ठंडा पड़ा है. वैसे फिल्म की हालत रिलीज के पहले दिन से ही खराब है. हालांकि फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड तक चंद करोड़ कमाए भी थे लेकिन फिर इसके लिए चंद लाख रुपये कमाना भी मुश्किल हो गया. अब ये फिल्म कछुए की चाल से आगे बढ़ते हुए रिलीज के दूसरे हफ्ते में तो पहुंच चुकी है लेकिन इसके लिए अब मुट्टीभर कमाई करने में भी पसीने छूट रहे हैं.

इन सबके बीच ‘उलझ’ की कमाई के अब तक के कारोबार की बात करें तो 1.15 करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 7.2 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते के दूसरे फ्राइडे ‘उलझ’ ने 35 लाख का बिजनेस किया. दूसरे शनिवार फिल्म ने 58 लाख कमाए और दूसरे रविवार ‘उलझ’ का कारोबार 67 लाख रुपये रहा. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उलझ’ ने रिलीज के दूसरे मंडे यानी 11वें दिन 12 लाख रुपये की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘उलझ’ का 11 दिनों का कुल कारोबार अब 8.82 करोड़ रुपये हो गया है.

मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हुई ‘उलझ’ 
‘उलझ’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी खराब रही है. ये फिल्म रिलीज के 11 दिन बाद भी 10 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है. ऐसे में अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट चुकी है. वहीं अब ये फिल्म सिनेमाघरों से भी हटने वाली है. दरअसल 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर स्त्री 2, वेदा और खेल खेल में सहित कई फिल्में रिलीज हो रही हैं. ऐेसे में बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब परफॉर्म कर रही ‘उलझ’ का थिएटर्स से हटना तय है. फिलहाल ये फिल्म मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हुई है. 

ये भी पढ़ें –जब इस स्टार किड को सड़क पर नाचते देख लोगों ने समझ लिया था भिखारी, आज करोड़ों में वसूलती है फीस

 



 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget