एक्सप्लोरर

ट्विंकल खन्ना‌ का दावा - उनकी वजह से स्टार बनीं रानी मुखर्जी

'कुछ कुछ होता है' के 20 साल के जश्न के मौके‌ पर खास मेहमान के तौर पर मौजूद ट्विंकल खन्ना ने दावा करते हुए कहा, "रानी, माय डियर फ्रेंड. मैं ये तुम्हें पहले भी कई बार कह चुकी हूं‌... मैंने तुम्हारा करियर बना दिया था."

मुम्बई : ये बात किसी से छुपी नहीं है कि 1998 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में रानी मुखर्जी का निभाया रोल करण जौहर ने सबसे पहले अपनी बचपन की दोस्त ट्विंकल खन्ना को ऑफर किया था. मगर ट्विंकल ने फिल्म में ये रोल करने से मना कर दिया और तक जाकर इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल के साथ रानी मुखर्जी को काम‌ करने का‌ मौका मिला. फिल्म के सुपरहिट हो जाने से उस वक्त इंडस्ट्री में नयी आयी रानी मुखर्जी के करियर को इसका काफी फायदा भी हुआ.

'कुछ कुछ होता है' के 20 साल के जश्न के मौके‌ पर खास मेहमान के तौर पर मौजूद ट्विंकल खन्ना ने दावा करते हुए कहा, "रानी, माय डियर फ्रेंड. मैं ये तुम्हें पहले भी कई बार कह चुकी हूं‌... मैंने तुम्हारा करियर बना दिया था." हंसी में दिये ट्विंकल के इस बयान पर वहां मौजूद रानी मखर्जी ने कहा, "ट्विंकल इस फिल्म में काम‌ नहीं करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया." रानी ने ये भी कहा कि ट्विंकल के रूप में उन्हें बेहद अच्छी दोस्त मिली.

करण ने बताया कि किस तरह से जब ट्विंकल की‌ मां डिम्पल कापड़िया ने उन्हें ये जानकारी दी कि ट्विंकल इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी, तो उन्हें एक झटका सा लगा था. करण का कहना है कि उस वक्त उन्होंने इंडस्ट्री की तमाम लीड हीरोइन्स को अपनी फिल्म ऑफर की थी, मगर सभी ने फिल्म जो रिजेक्ट कर दिया.

करण ने रानी को फिल्म के लिए चुने जाने का श्रेय अपने करीबी दोस्त आदित्य चोपड़ा को देते हुए कहा कि एक दिन आदित्य चोपड़ा ने उन्हें रानी की पहली फिल्म 'राजा की आयेगी बारात' के ट्रेलर का एक खास सीन देखने की गुजारिश की और रानी को फिल्म के लिए एकदम उपयुक्त हीरोइन ठहराया और फिर शाहरुख ने भी फिल्म का वही सीन देखने के लिए कहा. करण ने हंसते हुए बताया कि इसके बाद जब पहली दफा वो रानी मुखर्जी से मिले और रानी ने अपने घर का दरवाजा खोला, तो वो उनके छोटे से कद को देखकर दंग रह गये थे.

खैर, ट्विंकल ने कहा, "मुझे अच्छे से याद है कि करण मुझसे मिलने आये थे और मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट का नरेशन दिया. इससे पहले उन्होंने किसी को भी ये स्क्रिप्ट नहीं सुनायी थी. उस वक्त में अपनी दादी के घर पर थी और घर की छत काफी टपक रही थी. नरेशन के बीच में मुझे समझ नहीं आ रहा था कि घर की छत ज्यादा टपक रही है या करण की आंखों से आंसू ज्यादा निकल रहे हैं. एक के बाद एक वो टिश्यू का इस्तेमाल किये जा रहे थे. वो अपनी ही कहानी से कुछ ज्यादा ही प्रभावित हो गये थे."

ट्विंकल ने आगे कहा, "करण का दावा है कि फिल्म में मेरे काम नहीं करने से वो काफी दुखी थे क्योंकि उन्होंने ये रोल मेरे लिए लिखा था. मगर मैं करण से कहना चाहती हूं कि इस फिल्म में काम न करके मैंने करण पर सबसे बड़ा एहसान किया था. गौर करनेवाली बात है कि मैंने शाहरुख खान की फिल्म समेत जितनी भी फिल्मों में काम किया वो बुरी तरह से नाकाम रहीं हैं. 'कुछ कुछ होता है' महज इसलिए सुपरहिट फिल्म साबित क्योंकि मैं उसमें नहीं थी!"

ट्विंकल ने एक दिन 'कुछ कुछ होता है' को लेकर अपनी मां डिम्पल से हुई मजेदार बातचीत का हवाला देते हुए बताया, "मेरी मां ने एक बार मुझसे पूछा कि क्या तुम्हें पता है कि 'कुछ कुछ होता है' कि सबसे अच्छी बात क्या है? मैंने जवाब दिया - फिल्म के गाने. मां ने कहा - नहीं फिल्म में तुम्हारा न होना!"

View this post on Instagram
 

Kisses For Rahul...Naam to suna hoga #kajol #ranimukherjee #shahrukhkhan #kkhh20thyearbash @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान ने खरीदा दिल्ली वाला वो घर, जहां एक्टर बनने से पहले गौरी के साथ रहते थे, करोड़ों में हुई डील
शाहरुख खान ने खरीदा दिल्ली वाला वो घर, जहां एक्टर बनने से पहले गौरी के साथ रहते थे
Welcome 4 Confirmed: 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता के बाद 'Welcome 4' पर लगी मुहर, डायरेक्टर का नाम भी कंफर्म
'वेलकम टू द जंगल' की सफलता के बाद 'वेलकम 4' पर लगी मुहर, डायरेक्टर का नाम भी कंफर्म
Dhamaal 4 cast fees: 'धमाल 4' के लिए अजय देवगन ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, रितेश देशमुख के हाथ लगे इतने करोड़
'धमाल 4' के लिए अजय देवगन ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, रितेश देशमुख के हाथ लगे इतने करोड़
Dhamaal 4 Box Office Day 1 Live Updates: अजय देवगन की 'धमाल 4' करेगी बंपर ओपनिंग? जानें- 12 बजे तक कितना कर डाला कलेक्शन?
Live Updates: 'धमाल 4' करेगी बंपर ओपनिंग? जानें- 12 बजे तक कितना कर डाला कलेक्शन?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget