एक्सप्लोरर

Anup Ghoshal Passes Away: नहीं रहे 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' फेम सिंगर अनूप घोषाल, 77 साल की उम्र में हुआ निधन

Anup Ghoshal Death: तुझसे नाराज नहीं जिंदगी फेम सिंगर अनूप घोषाल अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. अनुप के निधन से उनके परिवार और तमाम फैंस और फ्रेंड्स सदमे में हैं.

Anup Ghoshal Passes Away: बेहद फेमस सिंगर और कंपोजर अनूप घोषाल का शुक्रवार को निधन हो गया. उनकी उम्र 77 साल थी.वे उम्र संबंधी बीमारियो से पीड़ित थे और कईं दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और बीते दिन उन्होने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया. अनुप के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं. तमाम फैंस और सेलेब्स सिंगर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे हैं.

अनूप घोषाल का मल्टी ऑर्गेन फेल्योर की वजह से हुआ निधन
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनूप घोषाल पिछले कई दिनों से उम्र संबंधी बीमारियों के कारण साउथ कोलकाता के एक प्राइवे अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली और दोपहर 1.40 बजे मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया. उनकी दो बेटियां हैं.

सीएम ममता बनर्जी ने भी अनूप घोषाल के निधन पर जताया शोक
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अनूप घोषाल के निधन पर शोक व्यक्त किया.मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ''बंगाली, हिंदी और अन्य भाषाओं में गाने वाले अनूप घोषाल के निधन पर मैं गहरा दुख और संवेदना व्यक्त करती हूं.''

अनुप घोषाल ने संगीत की दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी है, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर उत्तरपाड़ा सीट से 2011 का विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक लड़कर राजनीति में भी कदम रखा था. 

अनूप घोषाल ने हिंदी-बंगाली सहित कईं भाषाओं में गाए थे गाने
अनूप घोषाल एक बेहद पॉपुलर सिंगर थे. उनका जन्म 1945 में अमूल्य चंद्र घोषाल और लाबन्या घोषाल के घर हुआ थ.  उन्होंने 4 साल की उम्र में संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और उन्होंने पहली बार ऑल इंडिया रेडियो, कोलकाला से बच्चों के कार्यक्रम शिशु महल के लिए गाना गाया था. उनकी बहुमुखी प्रतिभा काज़ी नज़रूल इस्लाम, रवीन्द्रनाथ टैगोर और आधुनिक बंगाली गीतों में प्रदर्शित हुई.

उनके लोकप्रिय हिंदी गानों में फिल्म ‘मासूम’ से ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’, ‘हुस्न भी आप हैं, इश्क भी आप हैं’ और ‘शीशे का घर से तुम साथ हो जिंदगी भर के लिए’ शामिल हैं. एक प्लेबैक सिंगर के रूप में, वह सत्यजीत रे की गूपी गाइन बाघा बायने, हिरक राजार देशे, गूपी बाघा फिरे एलो, फुलेश्वरी, निमन्त्रन सहित अन्य से जुड़े रहे थे. सिर्फ हिंदी और बंगाली ही नहीं, उन्होंने कईं अन्य भारतीय भाषाओं में भी गाने गाए थे.

ये भी पढ़ें:-Animal Box Office Collection Day 15: ‘एनिमल’ की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार बरकरार, 15वें दिन भी किया शानदार कारोबार, 500 करोड़ से बस इतनी दूर है फिल्म, जानें- कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget