एक्सप्लोरर

ओम पुरी के निधन पर कबीर खान- कुछ दिनों पहले तक 'ट्यूबलाइट' के सेट पर आप हंसा करते थे!

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता ओम पुरी नहीं रहे. शुक्रवार सुबह अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वह 66 साल के थे. उनके एक पारिवारिक मित्र ने अभिनेता के निधन की पुष्टि की. ओम पुरी हिन्दी सिने जगत के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे. उनकी गिनती समानांतर सिनेमा के प्रमुख कलाकारों में की जाती है. कई फिल्मी पुरस्कार हासिल कर चुके ओमपुरी को 'आरोहण' और 'अर्ध सत्य' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है.

करण जौहर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, काबिल अभिनेता खो दिया

सलमान खान स्टारर बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ट्यूबलाइट' में भी ओम पुरी नजर आने वाले हैं. कुछ दिनों पहले तक उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग की है. ये खबर सुनते ही ट्यूबलाइट के डायरेक्टर कबीर ने दुख जताया है.

 

 

कबीर खान ने ट्विटर पर लिखा है, 'ओम जी कुछ दिनों पहले तक आप हमारे साथ फिल्म के सेट पर हंसा करते थे. हमने फिल्म इंडस्ट्री का एक महान अभिनेता खो दिया है.'

कबीर खान ने ये भी लिखा है, 'आप जो सेट पर हर रोज मुझे गले लगाते थे मैं उसे बहुत मिस करूंगा. ख़ुदाहाफिज़ सर!'

आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में भी ओम पुरी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा सलमान खान और ओमपुरी ने 'दबंग', 'लंदन ड्रीम्स', 'वांटेड', 'बाबुल', 'क्योंकि' और 'दुल्हन हम ले जाएंगे' सहित कई फिल्मों में साथ काम किया है.

इसके अलावा निर्देशक महेश भट्ट, अनुपम खेर, करन जौहर, रितेश देशमुख, नेहा धूपिया सहित कई बड़े सितारों ने ओम पुरी के निधन पर दुख जताया है.  यहां जानें किसने क्या कहा

 

यह भी पढ़ें-

महेश भट्ट ने ओम पुरी के निधन पर कहा-  तुम्हारे साथ मेरी जिंदगी का भी एक हिस्सा चला गया

नहीं रहे मशहूर अभिनेता ओम पुरी, आज सुबह दिल कौ दौरा पड़ने से हुआ निधन

ओम पुरी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Video: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget