एक्सप्लोरर

ये 5 कारण बना सकते हैं दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत' को Box Office पर सुपरहिट

इस 25 जनवरी को संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' और अक्षय कुमार की 'पैडमैन' रिलीज हो रही है.

नई दिल्ली: 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर अगर दो बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं तो तय है कि फिल्मों के कलेक्शन पर असर पड़ता ही है. इस 25 जनवरी को संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' और अक्षय कुमार की 'पैडमैन' रिलीज हो रही है. सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी के बाद Box Office पर ये नया रिकॉर्ड बना सकती है 'पद्मावत' ऐसे में ये तो तय है कि बॉक्स ऑफिस पर नुकसान तो होने वाला है लेकिन किस फिल्म को कितना नुकसान होने की संभावना है इस बात का ठीक-ठीक पता लगा पाना तो मुश्किल है लेकिन एक अंदाजा लगाया दा सकता है. इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में कहीं न कहीं फिल्म 'पद्मावत' का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. ये हैं कारण
  1. फिल्म 'पद्मावत' को उसको लेकर हुआ विवाद कुछ हद तक नुकसान भी पहुंचा सकता है, लेकिन फिलहाल तो ये विवाद फिल्म के पक्ष में जाता दिख रहा है. इतने लंबे विवाद और कानून लड़ाई के बाद फिल्म को रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में फैंस फिल्म की कहानी को करीब से जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ऐसा क्या है जिसके चलते राजपूती करणी सेना मरने मारने पर उतारू है.
  2. फिल्म के हिट होने का एक और बेहद महत्वपूर्ण कारण है संजय लीला भंसाली. संजय एक ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने अपनी कहानी, निर्देशन व फिल्मांकन से हमेशा दर्शकों को लुभाया है. 'देवदास' से लेकर 'बाजीराव मस्तानी' तक संजय की फिल्में हमेंशा दर्शकों को एक अलग सदी का अनुभव देकर जाती हैं. जिसके चलते फैंस को उनसे काफी उम्मीदें होती हैं.
  3. संजय के अलावा फिल्म में एक और खास बात है जो फिल्म को फायदा पहुंचाएगी. वो कारण है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण. फिल्म में भले ही दोनों ने एक साथ एक भी सीन नहीं फिल्माया है लेकिन दोनों की जोड़ी के लाखों दीवाने हैं. दर्शक इन दोनों को एक फिल्म में देखने का मौका किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहते. साथ ही फिल्म के ट्रेलर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने ही फिल्म में जबरदस्त अभिनय किया है. खासतौर पर रणवीर ने जिस तरह खिलजी के किरदार को अपने अंदर उतारा है वो देखने लायक होगा.
  4. फिल्म को 3डी में रिलीज किया जा रहा है. ये बात तो सभी जानते हैं कि संजय लीला भंसाली एक गाने को भी पूरी फिल्म की तरह काफी बड़े स्केल पर फिल्माते हैं. ऐसे में फिल्म में कई युद्ध के सीन दिखाए जाएंगे व एक्शन भी भरपूर होगा. संजय की पिछली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में फिल्माए गए एक्शन को दर्शकों मे 3डी में देखना चाहा था लेकिन वो मुमकिन नहीं हो पाया . ऐसे में अब दर्शक ये मौका बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहेंगे.
  5. फिल्म को एक लॉन्ग वीकेंड का भी फायदा मिल सकता है. अक्सर देखा गया है कि वीकेंड के मौकों पर रिलीज होने वाली फिल्मों को कमाई के मामले फायदा होता है. ऐसे में तय है कि इस फिल्म को भी फायदा होगा. साथ ही  फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का तो ये भी कहना है कि 'पद्मावत' को 'पैडमैन' की अपेक्षा ज्यादा स्क्रीन्स मिल सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म आसानी से 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. वहीं, अगर फिल्म को बेहतर रिव्यू मिलते हैं और प्रमोशन ठीक तरीके से किया गया तो कमाई का ये आंकड़ा 70 से 75 करोड़ तक अधिक कमाई कर सकती है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 6 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 6 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें, ये हैं एशिया की 7 सबसे खौफनाक हॉरर फिल्में
कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें, ये हैं एशिया की 7 सबसे खौफनाक हॉरर फिल्में
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की 'अनटाइटल्ड' फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब देगी दस्तक?
कार्तिक-श्रीलीला की 'अनटाइटल्ड' फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब देगी दस्तक?
प्रभास ने 'फौजी' को-स्टार इमान्वी के बर्थडे पर भेजा घर का खाना, एक्ट्रेस ने कहा शुक्रिया
प्रभास ने 'फौजी' को-स्टार इमान्वी के बर्थडे पर भेजा घर का खाना, एक्ट्रेस ने कहा शुक्रिया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget