एक्सप्लोरर

Box Office: विदेशों में अब भी 'रईस' हैं शाहरूख, 'टाइगर' नहीं तोड़ पाया कमाई का रिकॉर्ड

‘टाइगर जिंदा है’ कमाई के मामले में सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि विदेशों में धमाल मचा रही है. अपने ओपनिंग वीकेंड में इस फिल्म विदेशों में करीब 43.21 करोड़ कमाई कर चुकी है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ कमाई के मामले में सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि विदेशों में धमाल मचा रही है. अपने ओपनिंग वीकेंड में इस फिल्म विदेशों में करीब 43.21 करोड़ कमाई कर चुकी है. इस कमाई के साथ ये फिल्म विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई के मामले अब भी शाहरूख खान नंबर वन पर काबिज हैं. शाहरूख की फिल्म 'रईस' ने तीन दिनों में विदेशों में करीब 54 करोड़ की कमाई की थी.

साल 2017 में ओपनिंग वीकेंड में विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में रईस- 8.5 mil. USD (54 करोड़) टाइगर जिंदा है* – 6.75 mil. USD* (43 करोड़)  (* ये फिल्म अभी सिनेमाघरों में चल रही है) जब हैरी मेट सेजल – 6.58 mil. USD (करीब 42 करोड़) काबिल – 3.5 mil. USD (22 करोड़) गोलमाल अगेन– 3.17 mil. USD (20 करोड़) वहीं अगर सिर्फ सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो ये फिल्म चौथे नंबर पर है. ओपनिंग वीकेंड में सलमान खान की फिल्मों की विदेशों में कमाई- सुल्तान – 13.73 mil. USD (करीब 87 करोड़) प्रेम रतन धन पायो – 8.9 mil. USD (56 करोड़) बजरंगी भाईजान – 8 mil. USD (51 करोड़) टाइगर जिंदा है* – 6.75 mil. USD* (43 करोड़) (* ये फिल्म अभी सिनेमाघरों में चल रही है) एक था टाइगर – 5.7 mil. USD (36 करोड़) इस फिल्म ने अमेरिका में 8.85 करोड़, कनाडा में 1.78 करोड़, यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड में 3.87 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 2.86 करोड़, न्यूजीलैैंड में 1.16 करोड़, मलेशिया में 76.04 लाख और जर्मनी में 19.98 लाख की कमाई की है. (ये आंकड़े बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट से लिए गए हैं.)

आपको यहां बता दें कि अली अब्बास के ज़फर निर्देशन में बनी इस फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को रिकॉर्ड 45.53 करोड़ रुपए का कारोबार किया है.  घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म तीन दिनों में 114.93 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने में कामयाब रही है.

इस फिल्म को देश भर में 4600 और विदेशों में 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. ‘टाइगर जिंदा है’ साल 2012 में रिलीज हुई 'एक था टाइगर' का सीक्वल है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, अंगद बेदी, परेश रावल, अनुप्रिया, कुमुद मिश्रा, सुदीप संजीव मुख्य भूमिका में हैं. 'एक था टाइगर' का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था, वहीं 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशन की कमान सलमान की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने संभाली है. इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनन्या पांडे ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
अनन्या ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
3-3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी, किस्से विनोद मेहरा के
विनोद मेहरा: 3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी
Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3'
रिलीज से पहले धूम मचा रही 'रामायण', 3 लाख से ज्यादा बिक गए टिकट, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
रिलीज से पहले ही धूम मचा रही 'रामायण', ए़डवांस बुकिंग का कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget