एक्सप्लोरर

शुरूआती आंकड़े: सलमान की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' के पहले दिन की कमाई जानें

ये फिल्म भारत में कुल 4600 स्क्रीन और विदेशो में 1100 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड ये फिल्म 5700 स्क्रीन पर रिलीज हुई है.

नई दिल्ली: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' को पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली है.  इस फिल्म को भारत में करीब 80 प्रतिशत बुकिंग के साथ ओपनिंग मिली है. इसका मतलब साफ है कि ये फिल्म धमाकेदार कमाई करने वाली है. फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा बताया है. सोशल मीडिया पर दर्शकों ने भी फिल्म को पसंद किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने पहले दिन 35 से 38 करोड़ के आस पास कमाई की है.  अभी इस फिल्म की कमाई के फाइनल आंकड़े नहीं आ पाए हैं लेकिन शुरूआती रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान की इस फिल्म ने इन्हीं आंकड़ों के करीब कमाई की है.

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड शाहरूख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के पास है जिसने 44.97 करोड़ की कमाई की थी. अब फाइनल आंकड़े आने के बाद ही पता चलेगा कि सलमान किंग खान का रिकॉर्ड तोड़ पाए या नहीं.

मूवी रिव्यू: टाइगर ज़िंदा है

ये फिल्म भारत  में कुल 4600 स्क्रीन और विदेशो में 1100 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड ये फिल्म 5700 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. मार्केट विशेषज्ञों का मानना है कि ये फिल्म कमाई के कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ेगी.

इस फिल्म को ओवरसीज में भी अच्छी ओपनिंग मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में पहले दिन 1.01 करोड़ तो वहीं न्यूजीलैंड में 38.54 लाख रुपए की कमाई की है. फिल्म ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी धमाकेदार कमाई की. यहां फर्स्ट डे का कलेक्शन 6.08 करोड़ रुपए है.

taran

बता दें कि 'एक था टाइगर' में सलमान-कैटरीना की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. अब जब एक  बार फिर ये  जोड़ी साथ को साथ में देखकर फैंस बहुत उत्साहित हैं.

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को तीन स्टार दिए हैं और लिखा है, ''जब आतंकवाद खत्म के लिए खुद सलमान खान हथियार उठा लें तो फिर दर्शक उसे देख मंत्रमुग्ध क्यों ना हो जाएं. आज रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर ज़िदा है'  में सलमान आतंकवाद खत्म कर पूरी दुनिया में शांति लाने के मिशन पर निकलते हैं. अपने एक्शन से दर्शकों को इंटरटेन तो करते ही हैं साथ में वो आतंकवादियों का सफाया भी कर देते हैं. सलमान की पिछली फिल्म 'ट्यूबलाइट' फ्लॉप रही थी इस वजह से इस फिल्म में सुपरहिट होने की हर तरकीब को अपनाया गया है. यहां तक कि इसमें सलमान खान शर्टलेस भी हुए हैं.'' रिव्यू पढ़ें

बता दें कि ये फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है. 'एक था टाइगर' का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था, वहीं 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशन की कमान सलमान की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने संभाली है. इसे यशराज फिल्मस ने प्रोड्यूस किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, आधी स्क्रिप्ट सुनकर ही करण को कर दी थी हां
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई वजह, 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget