एक्सप्लोरर

‘बागी 2’ की सफलता पर टाइगर श्रॉफ ने कहा, मुझे लग रहा है मैं सपना देख रहा हूं

बेहतरीन प्रतिक्रिया से खुश, टाइगर श्रॉफ ने दर्शकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "प्यार के साथ..हम हमेशा आभारी रहेंगे. बागी 2."

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ हाल ही में रिलीज हुई एक्शन फिल्म 'बागी 2' को मिल रही कामयाबी का लुत्फ उठा रहे हैं. फिल्म की कामयाबी से बेहद खुश अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया. इस शुक्रवार रिलीज हुई साजिद नाडियाडवाला की 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दहाड़ दिखाते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है. इस बात की पुष्टि करते हुए फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा, "टाइगर फिर दहाड़ा..युवा ब्रिगेड ने कब्जा जमाया."

बेहतरीन प्रतिक्रिया से खुश, टाइगर श्रॉफ ने दर्शकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "प्यार के साथ..हम हमेशा आभारी रहेंगे. बागी 2."

वीडियो में टाइगर ने कहा, "नमस्कार, मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं. मुझे और बागी 2 की टीम के प्रति अपना प्यार और समर्थन जाहिर करने के लिए शुक्रिया. बहुत बहुत धन्यवाद जितना शुक्रिया कहूं, उतना कम है. मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं कोई सपना देख रहा हूं, क्योंकि यह ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैं कभी सपनो में भी सोच नहीं सकता था और ना ही ऐसा सपना देखने की जुर्रत कर सकता हूं. जो कुछ हुआ उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं."

उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको नहीं बता सकता कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है. आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने समर्थन में ट्वीट किया और जनता जनार्दन का धन्यवाद, दोस्त, परिवार सभी को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद."

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, बल्कि फिल्म की अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भी ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है. दिशा ने फिल्म को कामयाब बनाने के लिए दर्शकों और उनके सभी फैंस का आभार जताया है.

पहले ही दिन 25.10 करोड़ की कमाई करने वाली 'बागी 2' का कारोबार बढ़ता जा रहा है. फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 20.40 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि रविवार को 27.60 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन देखा गया. कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 73.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

'बागी 2' 2016 में आई सुपरहिट फिल्म 'बागी' का सीक्वल है और फिल्म में टाइगर श्रॉफ दमदार लुक में नजर आ रहे हैं. फिल्म की रिलीज ने पूरे देश के सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. टाइगर श्रॉफ के आइडल रितिक रोशन और बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने इस युवा अभिनेता को बॉलीवुड के एक्शन स्टार की उपाधि दे दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुधवार को 'आवारापन 2' बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा 'कॉकटेल 2' सहित 4 फिल्मों का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा 4 फिल्मों का रिकॉर्ड
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget