एक्सप्लोरर

Ganpath Teaser: सलमान की Tiger 3 से डरे टाइगर श्रॉफ! 'गणपथ' के टीजर की रिलीज डेट बढ़ाई आगे, नई तारीख अनाउंस करते हुए बोले- 'हमसे मिलने के लिए थोड़ा...'

Ganpath Teaser: टाइगर श्राफ की फिल्म ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’ के टीजर की नई डेट अनाउंस की गई है. बता दें कि फिल्म की टीजर आज रिलीज होना था लेकिन अब मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर नई तारीख जारी की है.

Ganpath Teaser Release New Date: ‘टाइगर 3’ का धांसू टीजर आज रिलीज हो गया. वहीं टाइगर श्राफ स्टारर फिल्म ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’ का टीजर भी आज ही रिलीज होना था. मेकर्स ने इसकी अनाउंसमेंट पहले ही कर दी थी. लेकिन सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के टीजर रिलीज से शायद 'गणपथ' के मेकर्स डर गए और उन्होंने इस फिल्म की टीजर रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. बुधवार को 'गणपथ' के नए पोस्टर के साथ टीजर की नई रिलीज डेट भी अनाउंस की गई.

टाइगर श्राफ ने बताई ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’ के टीजर की न्यू डेट
टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के टीजर की नई डेट भी अनाउंस की है. टाइगर ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हमसे मिलने के लिए करना होगा थोड़ा और इंतज़ार. क्योंकि हम लेकर आ रहे हैं आपके लिए कुछ खास. गणपथ टीज़र 29 सितंबर, 2023 को आ रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

कब रिलीज होगी ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’
पोस्टर में टाइगर और कृति सेनन रग्ड लुक में नजर आ रहे हैं.  विकास बहल निर्देशित यह फिल्म दशहरा के मौके पर  20 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे. बता दें कि ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर बताई जा रही है. इस फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूय किया है. फिल्म दुनियाभर में पांच भाषाओं हिंदी,तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी.

9 साल बाद पर्दे पर नजर आएगी टाइगर और कृति की जोड़ी
फिल्म 'गणपथ' शानदार म्यूजिक स्कोर के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स का मिक्सचर है. फिल्म की कहानी एक ऐसे फाइटर के ईर्द-गिर्द घूमती है जो एक अनजान जगह पर अपनी डेस्टिनी की खोज में निकलता है. विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नौ साल के बाद एक बार फिर एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ और नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन की जोड़ी नजर आएगी. इससे पहले ये दोनों हीरोपंती में नजर आए थे.

ये भी पढ़े: International Emmy Awards 2023: शेफाली शाह, जिम सरभ और वीर दास एमी अवॉर्ड्स के लिए हुए नॉमिनेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget