एक्सप्लोरर

'फाइनल डेस्टिनेशन' देख रहे फैन पर गिरी थिएटर की सीलिंग, पैर में लगी चोट

Final Destination Bloodlines Incident: 'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' देख रहे एक फैन के साथ दर्दनाक हादसा हो गया है. फैन पर थिएटर की सीलिंग का बड़ा टुकड़ा गिर गया जिसमें वे दब गईं.

Final Destination Bloodlines Incident: सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म 'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' दुनिया भर में छा गई है. फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस बीच थिएटर में फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स देख रहे एक फैन के साथ दर्दनाक हादसा हो गया है. दरअसल फैन पर थिएटर की सीलिंग गिर गई है.

ये मामला अर्जेंटीना के ला प्लाटा के सिनेमा ओचो थिएटर का है. डेली मेल के मुताबिक फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स स्क्रीनिंग के दौरान जब एक फीमेल दर्शक पर छत गिर जिसमें वो दब गईं. इस हादसे में महिला के घुटने में चोट लगी जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया.

बर्थडे पर फिल्म देखने गई थीं महिला
दरअसल फियामा विलावेर्डे नाम की एक महिला आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और ऐसे में वो अपनी 11 साल की बेटी और दोस्तों के साथ फिल्म देखने गई थीं जहां उनके साथ ये हादसा हो गया. विलावेर्डे ने बताया- 'आज मेरा बर्थडे था, हम बाहर घूमने गए थे और थिएटर में आ गए. क्योंकि टिकट वीक के बाकी दिनों के मुकाबले में सस्ते थे, इसलिए हमने सोचा, कि क्या हम चलें? हम अंदर गए, कुछ पॉपकॉर्न खरीदे और बैठ गए.'

हादसे पर सोशल मीडिया यूजर्स ले रहे चुटकी
अपने साथ हुए हादसे को लेकर विलावेर्डे ने बताया कि फिल्म लगभग खत्म हो चुकी थी और तभी एक तेज आवाज ने उनका ध्यान खींचा. उन्होंने कहा- 'पहले तो हमने सोचा कि ये फिल्म का हिस्सा है क्योंकि हम बहुत ज्यादा डूबे हुए थे. लेकिन फिर एक बड़ा टुकड़ा मेरे ऊपर गिर गया.' फियामा विलावेर्डे के साथ जब इस हादसे की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जहां कुछ लोगों ने इसपर अफसोस जाहिर किया तो वहीं कई लोग इसका मजाक उड़ाने लगे. एक शख्स ने मजाक में कहा- '5D एक्सपीरियंस हो गया.' दूसरे ने कहा- 'रियल लाइफ में फाइनल डेस्टिनेशन.'

'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि 'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और ये वर्ल्डवाइड 1310 करोड़ रुपए कमा चुकी है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Box Office: मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम
मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget