एक्सप्लोरर

राखी ने बताया था ड्रग्स एडिक्ट, तनुश्री दत्ता ने किया 10 करोड़ का मानहानि का केस

नाना पाटेकर मामले को लेकर तनुश्री दत्ता ने अब राखी सावंत पर मानहानि का दावा ठोका है. तनुश्री ने राखी पर मानहानि का केस करते हुए 10 करोड़ की मांग भी की है.

मुम्बई: नाना पाटेकर पर बदसलूकी और यौन शोषण का इल्जाम लगानेवाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता राखी सावंत पर 10 करोड़ रुपये की मानहानी का‌ मुकदमा करनेवाली हैं. ये जानकारी तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सातपुते ने खुद एबीपी न्यूज़ को दी.

गौरतलब है कि 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर के साथ हुए विवाद के बाद तनुश्री ने 10 साल बाद नाना पाटेकर पर फिर से यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. इसके बाद बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने‌ इस मसले पर कमेंट करते हुए तनुश्री दत्ता और पूरे #MeToo मूवमेंट को सपोर्ट किया था. लेकिन राखी सावंत ने‌ इस पूरे मसले पर अपनी राय रखने के लिए 29 सितम्बर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी और तनुश्री दत्ता पर निशाना साधा था.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता को खूब बुरा-भला कहा, गाली-गलौच की भाषा में बात करते हुए खुद तनुश्री दत्ता पर क ई तरह के इल्जाम लगाये और नाना पाटेकर का पक्ष लेते हुए कहा था कि नाना ने कभी भी तनुश्री के साथ कोई बुरा बर्ताव नहीं किया था. इतना ही नहीं, राखी सावंत ने इस प्रेस कॊन्फ्रेंस में तनुश्री पर ड्रग्स लेने का भी इल्जाम लगाया था.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए तनुश्री दत्ता के वकील ने कहा कि तनुश्री की तरफ से हम राखी सावंत पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा करने जा रहे हैं, जो क्रिमिनल और सिविल दोनों होगा. वकील ने कहा कि हमारे क्लायंट पर ड्रग्स का सेवन करने झूठ बोलने, अपशब्दों का इस्तेमाल करने और तमाम तरह के इल्जाम लगाने के लिए हम राखी सावंत पर केस करेंगे. उन्होंने कहा कि हम पहले राखी सावंत को नोटिस भेजेंगे और अगर उन्होंने एक हफ्ते के अंदर बिना शर्त तनुश्री से माफी नहीं मांगी, तो राखी कोर्ट में इसका जवाब देना होगा.

गौरतलब है कि विवाद के बाद तनुश्री दत्ता ने 'हॉर्न ओके प्लीज' के गाने की शूटिंग पूरी नहीं की थी और फिर राखी सावंत ने ही इस गाने में तनुश्री को रिप्लेस कर लिया था. एबीपी न्यूज़ ने मानहानि मामले में राखी सावंत की प्रतिक्रिया जानने के लिए उन्हें फोन किया, मगर उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

देखें सनसनीः डर्टी गेम पर हीरोइनों का हल्ला बोल !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने शायद ही कभी इतनी...' हेमा मालिनी की मुरीद हुईं सायरा बानो, पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया
हेमा मालिनी की मुरीद हुईं सायरा बानो, पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल '4 में कैसे नजर आए एक्टर सतीश कौशिक? 3 साल पहले हो गया था निधन
'धमाल '4 में कैसे नजर आए सतीश कौशिक? 3 साल पहले हो गया था निधन
Niharika NM: कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget