एक्सप्लोरर

सिमी गरेवाल ने कहा, तनुश्री दत्ता मैं सालों से इस हिंसक जंगल की डरावनी कहानियां सुनती आईं हूं

सिमी गरेवाल से पहले सोनम कपूर, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, रिचा चड्ढा जैसे कई सितारे इस मामले पर तनुश्री दत्ता का समर्थन कर चुके हैं.

मुंबई: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर बॉलीवुड जगत से भी कई आवाज़ें उठी हैं. इसके अलावा कई सितारे इस मुद्दे पर अपनी ज़ुबान खोलने से बचते भी नज़र आए हैं. तनुश्री ने कुछ रोज़ पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि नाना पाटेकर ने 10 साल पहले एक गाने की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया था, लेकिन उस वक्त सिनेमा की दुनिया से उनके लिए किसी ने आवाज़ नहीं उठाई थी. लेकिन इस बार तनुश्री के आरोपों के बाद उनके समर्थन में कई सितारों ने ट्वीट किया है और बयान दिए हैं.

इसी कड़ी में अब अभिनेत्री और मशहूर टीवी होस्ट सिमी गरेवाल ने तनुश्री के समर्थन में एक ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "तनुश्री दत्ता मैं सालों से इस हिंसक जंगल की डरावनी कहानियां सुनती आईं हूं. कुछ लड़कियां स्टार बन जाती हैं. बाकि चुपचाप गायब हो जाती हैं. हां उन्होंने तुम्हारा करियर छीन लिया. उन्होंने तुम्हारी ज़िंदगी के 10 साल अंधेरे से भर दिए. लेकिन वो तुम्हारी आवाज़ और हिम्मत तुमसे नहीं छीन सके."

आपको बता दें कि सिमी गरेवाल से पहले सोनम कपूर, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, रिचा चड्ढा जैसे कई सितारे इस मामले पर तनुश्री दत्ता का समर्थन कर चुके हैं.

ये है पूरा मामला 

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान तनुश्री दत्ता ने कहा, ''हमारा देश इस वक्त एक कपटी समाज बन चुका है और लोग लगातार ये पूछते हैं कि आखिरी #MeeToo मूमेंट बॉलीवुड में सफल क्यों नहीं हुई ? ये मूमेंट देश में सफल नहीं हुई क्योंकि हमारा समाज सुनने और स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है. मेरे साथ साल 2008 में जो हुआ मैंने उसके बारे में खुलकर बोला. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से मेरी सपोर्ट में कोई नहीं आया.''

तनुश्री दत्ता ने आगे कहा, ''पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने देखा मेरे साथ कैसा सुलूक हुआ और दो तीन दिन तक न्यूज चैनलों पर ये खबरें दिखाई गई लेकिन कोई भी मेरे समर्थन में नहीं आया. आज भी इसे लेकर हमारी इंडस्ट्री इसे लेकर खामोश है. ये वो समाज है जो महिला के साथ नहीं बल्कि महिला खिलाफ के आवाज उठाता है. ''

साल 2008 में क्या हुआ था? 

तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में तनुश्री दत्ता एक फिल्म 'हॉर्न ओके' प्लीज के लिए एक डांस नंबर शूट कर रही थी इसी दौरान एक नामी एक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की. तनुश्री ने बताया ,''उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ फिल्म में एक इंटिमेट सीन सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रेक्ट में ये साफ तौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.''

तनुश्री दत्ता उस वक्त इतनी बुरी तरह से परेशान हो गईं कि उन्होंने ये फिल्म ही छोड़ दी. उनका कहना है कि वो आज भी उस बुरे अनुभव से उभरने की कोशिश कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget