एक्सप्लोरर

राज ठाकरे की पार्टी पर तनुश्री ने साधा निशाना, कहा- मुझे एमएनएस ने दी हमले की धमकी

25 सितंबर को तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर Zoom टीवी को एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में तनुश्री ने एक्टर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्देशक राकेश सारंग और निर्माता सामी सिद्दीकी पर उन्हें हैरेस करने का आरोप लगाया.

मुंबई: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद थमने का ना नहीं ले रहा है. उन्होंने हाल ही में नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था अब इस विवाद में तनुश्री ने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे को भी आड़े हाथों लिया है. तनुश्री ने अपने बयान में कहा कि राज ठाकरे की पार्टी ने हाल में एक इंटरव्यू में उन्हें हिंसक हमले की धमकी दी है. तनुश्री ने अपने बयान में कहा, “राज ठाकरे की एमएनएस पार्टी ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में मुझे हिंसक हमले की धमकी दी है. ये उन धमकियों में सबसे बड़ी है जो नाना की तरफ से मुझे दी गई है.” उन्होंने  कहा, “इन सब के बीच मुंबई पुलिस ने मुझे सुरक्षा देने की पेशकश की है. उन्होंने मुझे 24 घंटे पुलिस सुरक्षा देने का वादा किया है और मेरे घर के आस पास हथियार से लैस पुलिस वाले तैनात किए हैं. मैं मुंबई पुलिस फोर्स का शुक्रिया अदा करती हूं कि वो मेरी सुरक्षा के लिए आगे आए और मेरे संकल्प को मज़बूत करने में मेरी मदद की.” इंटरव्यू में तनुश्री ने लगाया ये बड़ा आरोप बीते 25 सितंबर को तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर Zoom टीवी को एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में तनुश्री ने एक्टर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्देशक राकेश सारंग और निर्माता सामी सिद्दीकी पर उन्हें हैरेस करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया था. क्या हुआ था उस रात? तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि 10 साल पहले नाना पाटेकर और फिल्म के निर्देशक ने सेट पर उनके साथ बुरा बर्ताव किया था. तनुश्री ने बताया, ''उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ गाने में एक इंटिमेट सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रैक्ट में ये साफतौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.'' इतना ही नहीं तनुश्री ने बताया, कि जब उन्होंने इसकी शिकायत फिल्म के निर्माता निर्देशक से की तो किसी ने भी उनकी बात को सुनना जरूरी नहीं समझा बल्कि उन्होंने नाना पाटेकर का साथ दिया. इस सबसे परेशान होकर जब तनुश्री ने शूटिंग करने से इंकार कर दिया तो उन्होंने वहां राजनीतिक पार्टी एमएनएस के लोगों को बुलवाकर उन पर और उनके परिवार हमला भी करवाया. ये भी पढ़ें:  तनुश्री दत्ता ने MNS की तुलना ISIS से की, कहा- सब मिलकर फैला रहे झूठ  IN DEPTH: तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले में अब तक क्या हुआ, एक क्लिक में जानें पूरा मामला  VIDEO: आखिर कौन है तनुश्री दत्ता की कार पर हमला करनेवाला वो कैमरामैन?  तनुश्री दत्ता को लेकर सामने आया शक्ति कपूर का अजीबो-गरीब बयान, कहा- तब मैं छोटा बच्चा था 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget