एक्सप्लोरर

Tanhaji- TheUnsungWarrior: सावित्रीबाई मलुसरे के किरदार में नजर आएंगी काजोल, सामने आया First Look

फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वारियर' में एक बार फिर अजय देवगन और काजोल बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. फिल्ममेकर्स फिल्म से जुड़े किरदारों को एक-एक कर इन्ट्रोड्यूज कर रहे हैं. आज सोमवार को अजय देवगन ने फिल्म में काजोल की फर्स्टलुक रिलीज किया है.

Tanhaji- TheUnsungWarrior : अजय देवगन मराठाओं के जाबांज सैन्य नायक की अनटोल्ड स्टोरी को जल्द ही बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं. फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वारियर' में एक बार फिर अजय देवगन और काजोल बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. फिल्ममेकर्स फिल्म से जुड़े किरदारों को एक-एक कर इन्ट्रोड्यूज कर रहे हैं. आज सोमवार को अजय देवगन ने फिल्म में काजोल की फर्स्टलुक रिलीज किया है.

इस पोस्टर में काजोल मराठी अंदाज में तैयार हुईं नजर आ रही हैं. उन्होंने माथे पर तिलक और नाक में मराठी स्टाइल की नथनी पहनी है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, ''सावित्रीबाई मलुसरे- तानाजी के साहस का सहारा और उनकी बल शक्ति.'' इस फिल्म में अजय देवगन सैन्य नायक सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका में हैं और काजोल उनकी पत्नी सावित्रीबाई मलुसरे के किरदार में नजर आएंगी.

फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए अजय ने ये भी बताया कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी की मंगलवार को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में काजोल के लुक से पहले सैफ अली खान, अजय देवगन और शरद केलकर के किरादारों की भी पहली झलक रिलीज की जा चुकी है.

बता दें कि अजय देवगन शिवाजी की सेना में रहे एक सैन्य नायक सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभा रहे हैं. इसे लेकर अजय का कहना है, "अब युवा पीढ़ी इस बात से अवगत है कि चार-पांच ऐतिहासिक शख्सियतों के अलावा भी बहुत सारी ऐतिहासिक शख्सियतें हैं, जिन पर हम फिल्में बना सकते हैं."

जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन ओम रावत कर रहे हैं. अजय व भूषण कुमार फिल्म के सह निर्माता है. यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'वे बेहतरीन कलाकार थे', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए गुरमीत चौधरी
'वे बेहतरीन कलाकार थे', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए गुरमीत चौधरी
Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज
इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं ये 6 धांसू मूवीज
सिर्फ एक गाने से कमा लिए एक्स्ट्रा 25 करोड़, फिल्म 'क्रू' के मेकर्स को कैसे हुआ बंपर मुनाफा, जानें
'चोली के पीछे' गाने से हुआ 25 करोड़ का एक्स्ट्रा प्रॉफिट, कुमार तौरानी का बड़ा खुलासा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget