एक्सप्लोरर

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का हिट होना तय, तब्बू बनेंगी वजह, ये आंकड़े हैं सबूत

Tabu Joins Bhooth Bangla: भूत बंगला में तब्बू की एंट्री होते ही अक्षय कुमार का भाग्य खुलता नजर आ रहा है. काफी समय से हिट के लिए तरस रहे एक्टर के लिए तब्बू हमेशा लकी चार्म रही हैं.

Tabu Joins Bhooth Bangla: अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है. फाइनली उनके पास एक ऐसी फिल्म है जिसके हिट होने के चांस बहुत ज्यादा है. वजह ये है कि ये फिल्म अक्षय कुमार को उनकी कॉमिक टाइमिंग दिखाने का पूरा मौका देगी क्योंकि फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है और इसका डायरेक्शन ऐसी फिल्मों में माहिर प्रियदर्शन कर रहे हैं. 

फिल्म का नाम है भूत बंगला, जिसकी शूटिंग पिछले हफ्ते राजस्थान के जयपुर में शुरू हो चुकी है. अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है जिसके बाद अक्षय कुमार का भाग्य खुलता नजर आ रहा है. दरअसल फिल्म में अक्षय कुमार का साथ देने बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेंड एक्ट्रेस में से एक तब्बू भी आ चुकी हैं.

इस बारे में खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया है. उन्होंने परेश रावल के साथ जयपुर में एक फोटो डालकर इस बात की पुष्टि की है. तब्बू ने भी इस खबर पर सोशल मीडिया पर हिंट देते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हम यहां बंद हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tabu (@tabutiful)

अक्षय कुमार और तब्बू की जोड़ी रही है हिट
बता दें कि अक्षय कुमार और तब्बू जिस भी फिल्म में साथ आए वो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर गई. दोनों की साथ में पहली फिल्म 1996 में आई थी. फिल्म का नाम था 'तू चोर मैं सिपाही'. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म को करीब सवा 4 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. सैक्निल्क पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर 11 करोड़ रुपये कमाए थे.

इसके बाद दोनों की सुपरहिट फिल्म हेरा फेरी साल 2000 में आई और फिल्म को आज भी बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में से एक माना जाता है. इसके बाद, 2006 की फिर हेरा फेरी में भी तब्बू का छोटा सा एक सीन भर था. ये फिल्म भी सुपरहिट रही.

2007 में आई शाहरुख खान की ओम शांति ओम में भी दोनों का छोटा-छोटा रोल था. हालांकि, ये फिल्म इन दोनों की नहीं थी लेकिन इनका लकी चार्म शाहरुख खान के काम आया और फिल्म बड़ी हिट साबित हुई. अब ये भूत बंगला इन दोनों की साथ में 5वीं फिल्म होने वाली है. 

दोनों का साथ में सफलता का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड देखकर उम्मीद है कि भूत बंगला भी अच्छा परफॉर्म करेगी.तब्बू को आखिरी बार करीना कपूर और कृति सेनन के साथ फिल्म क्रू में देखा गया था. अब वो भूत बंगला में अपने कॉमिक अंदाज से अक्षय कुमार को सपोर्ट करती दिखेंगी. 

भूत बंगला के बारे में
भूत बंगला के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी 15 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. दोनों को आखिरी बार 2010 की फिल्म खट्टा मीठा में साथ काम करते देखा गया था. जानकारों का मानना है कि भूत बंगला इस साल की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है.

फिल्म को एकता आर कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. फिल्म की कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है. फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

और पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Collection Day 39: 'गेम चेंजर'-'फतेह' पर भारी पड़ी 'पुष्पा 2', 39वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 10: दूसरे संंडे 'धमाल 4' पर हुई नोटों की बारिश, कर डाली बमफाड़ कमाई, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
दूसरे संंडे अजय देवगन की 'धमाल 4' पर हुई नोटों की बारिश, कर डाली धमाकेदार कमाई
Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी करती थीं मेडिटेशन, बोलीं- 'ये रोल नहीं, आशीर्वाद है'
'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी करती थीं मेडिटेशन, बोलीं- 'ये रोल नहीं, आशीर्वाद है'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget