एक्सप्लोरर

'उन्होंने मेरा पैकअप करा दिया था', आमिर खान के चलते छिन गई थी 'तारक मेहता...' फेम एक्टर की नौकरी

Daya Shankar On Struggling Days: एक्टर दया शंकर पांडे कई शानदार बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. हाल ही में दया ने खुलासा किया है कि एक बार आमिर खान की वजह से उनकी नौकरी चली गई थी.

Daya Shankar Pandey On Struggling Days: एक्टर दया शंकर पांडे लंबे समय से टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में चालू पांडे का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. इससे पहले वे कई शानदार बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. इनमें आमिर खान की 'लगान', अजय देवगन की 'गंगाजल' और शाहरुख खान की 'स्वदेश' शामिल है. हाल ही में दया ने खुलासा किया है कि एक बार आमिर खान की वजह से उनकी नौकरी चली गई थी.

फ्राइडे टॉकीज यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए दया शंकर पांडे ने हाल ही में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उन दिनों फिल्म अकेले हम अकेले तुम में नौकरी मिली थी. लेकिन आमिर खान को लगा कि वे इससे बेहतर डिजर्व करते हैं और उन्होंने उनका पैकअप करवा दिया था.

What is the full name of the police inspector Cha Lu Pandey (चा. लु. पांडे), seen in the Taarak Mehta Show? - Quora

अकेले हम अकेले तुम में मिला था जूनियर आर्टिस्ट का रोल
दया शंकर पांडे ने कहा- 'मेरे पास काम नहीं था. मैं पैसों की तंगी से जूझ रहा था. मेरी फैमिली ने मेरा साथ देने से मना कर दिया था और मैंने सोचा कि मैं खुद ही पैसे कमा लूंगा. मैंने फिल्म अकेले हम अकेले तुम के असिस्टेंट डायरेक्टर (एडी) से कहा कि मुझे कोई भी मुनासिब रोल दे दो और इसलिए उन्होंने मुझे उस फिल्म में 12 दिन का काम दिलवाया और मुझे 2000 रुपए हर रोज मिल रहे थे.'

सेट पर आमिर खान से दूर रहते थे दया 
'तारक मेहता' एक्टर ने आगे बताया कि आमिर खान उन्हें पहले से जानते थे और उन्हें एक अच्छा एक्टर भी समझते थे. दया ने कहा- 'मैं आमिर सर से दूर रहने की कोशिश करता था ताकि वो मुझे न देखें, लेकिन एक दिन उन्होंने मुझे देखा और मुझे बुलाया और पूछा कि मैं वहां क्या कर रहा हूं. जब मैंने बताया कि मैं एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम रहा हूं, तो उन्होंने मंसूर खान और एडी से कहा- वो बहुत अच्छा एक्टर है, उसे बर्बाद मत करो.'

Lagaan's Goli aka actor Daya Shankar Pandey: 'We didn't let Bhuvan and Gauri romance' | Bollywood News - The Indian Express
 
'उन्होंने मेरा पैक-अप कर दिया'
दया ने कहा- 'मैं ये तारीफ नहीं सुनना चाहता था क्योंकि मैं अपना हर रोज का काम करके जाना चाहता था. तब आमिर खान मुझे विलेन लग रहे थे. उन्होंने मेरा पैक-अप कर दिया.' एक्टर ने आगे बताया कि बाद में आमिर खान ने उन्हें लगान में कास्ट किया और गुलाम में एक रोल के लिए भी उनकी सिफारिश करवाई थी.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget