एक्सप्लोरर

तापसी पन्नू ने किया खुलासा, मोलेस्ट करने वाले शख्स का मौके पर ही किया कर दिया था ऐसा हाल

तापसी पन्नू ने अपने साथ हुई शोषण की घटना पर खुलकर बात की है. तापसी करीना कपूर खान के टॉक शो में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं.

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने साथ हुए शोषण की घटना का जिक्र किया है. तापसी ने बताया है कि एक आदमी ने उन्हें पीछे से छूने की कोशिश की थी. तापसी हाल ही में करीना कपूर खान के रेडियो टॉक शो 'वॉट विमेन वॉन्ट' में बतौर गेस्ट शिरकत करने के लिए पहुंची. इसी शो पर तापसी ने इस हैरान कर देने वाली घटना का जिक्र किया.

करीना कपूर खान के रेडियो शो 'वॉट विमेन वॉन्ट' में उनसे बात करते हुए तापसी ने कहा, "गुरुपर्व के दौरान हम गुरुद्वारा जाया करते थे और मुझे याद है कि इसके बगल में कई सारे स्टॉल हुआ करते थे, जिसमें बाहर के लोगों को भोजन परोसा जाता था. यहां इतनी भीड़ होती थी कि कई बार लोग आपस में टकरा भी जाते थे. इस घटना से पहले भी मेरे साथ कुछ अजीब हरकतें हुई थीं, लेकिन इस बार जब मैं भीड़ में जा रही थी तो मुझे पहले से ही ऐसा लग रहा था कि कुछ गलत होने वाला है. मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार थी और तभी मुझे लगा कि कोई आदमी मुझे पीछे से छूने की कोशिश कर रहा है और फिर मैंने महसूस किया कि ऐसा दोबारा हुआ."

View this post on Instagram
 

Game Face... literally.... only promotions where I get to play video games ! #GameOver from June 14th in theatres !

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on

तापसी ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, "इसके बाद मैंने तुरंत इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. मैंने उसकी अंगुली को पकड़कर उसे मरोड़ दिया और वहां से जल्दी हट गई." तापसी पर आधारित इस एपिसोड का प्रसारण 104.8 इश्क एफएम पर होगा.

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' पर काम कर रही हैं. फिल्म में तापसी पन्नू, मिताली राज का किरदार निभा रही हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है. आखिरी बार तापसी फिल्म 'सांड की आंख'में दिखाई दी थीं.

मनोरंज की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget