एक्सप्लोरर

MeToo: सोनू निगम ने किया अनु मलिक का बचाव, सोना महापात्रा ने उठाए सवाल

सोना महापात्रा ने अनु मलिक का बचाव करने पर बुधवार को सोनू निगम की आलोचना की है. सोना महापात्रा ने अनु मलिक को ‘सीरियल शिकारी’ कहा था. सोनू निगम ने कहा था कि बिना सबूत के अनु मलिक पर आरोप लगाया गया और उन्होंने मीटू आरोपों पर मर्यादित चुप्पी साधे रखी.

सिंगर सोना महापात्रा ने अनु मलिक का बचाव करने पर बुधवार को सोनू निगम की आलोचना की है. सोना महापात्रा ने अनु मलिक को ‘सीरियल शिकारी’ कहा था. सोनू निगम ने कहा था कि बिना सबूत के अनु मलिक पर आरोप लगाया गया और उन्होंने मीटू आरोपों पर मर्यादित चुप्पी साधे रखी. सोना महापात्रा, श्वेता पंडिता और दो अन्य उभरती गायिकाओं ने अक्टूबर में सोनू निगम के लंबे समय से मित्र रहे अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जब मीटू आंदोलन तेजी पकड़ रहा था. अनु मलिक पर ‘सीरियल शिकारी’ का आरोप लगा चुकीं सोना महापात्रा ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘मैंने हमेशा ही सोनू निगम को उनके ज्यादातर साथियों में उनकी कला में उत्कृष्ट, तेज, मेधावी, पाया और हां दयालु भी पाया. (लेकिन) उन्हें ऐसा कहते हुए सुनकर तथा पक्षपात के लिए उनके द्वारा नकारात्मक पक्ष को चुने जाने पर बड़ी निराश महसूस कर रही हूं. मैं आशा कर रही हूं कि वह अहसास करेंगे कि यह कितना निराशाजनक है.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘लखपति के काम छूट जाने पर इतनी सहानुभूति. उनके अधिकार संपन्न परिवार के ‘उत्पीड़न’ पर ऐसी समानुभूति. (लेकिन) उन्होंने जिन लड़कियों और महिलाओं का उत्पीड़न किया, उनके बारे में क्या. इतनी सारी गवाही क्या पर्याप्त सबूत नहीं है? मी टू: सोनू निगम अनु मलिक का समर्थन करते हैं : सबूत कहां है. ’’ अनु मलिक ने बार बार इन आरोपों से इनकार किया है. उनके वकील ने कहा था कि मीटू आंदोलन उनके मुवक्किल का चरित्र हनन के लिए किया जा रहा है. इन आरोपों के बाद अनु मलिक टीवी शो ‘इंडियन आइडल’ के जूरी सदस्य के पद से हट गये थे. वर्ष 2004 से ही वह इसका हिस्सा थे. सोना महापात्रा ने निगम के इस कथन पर भी टिप्पणी की कि अनु मलिक के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, हां संभवत 100 से अधिक महिलाएं और पुरुष हो सकते हैं जो मलिक के गालीगलौज वाली भाषा की पुष्टि कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सोनू निगम उम्मीद करते हैं कि सभी महिलाएं और कम वय की लड़कियां रिकार्डिंग उपकरण, जासूसी कैमरे , अन्य सबूत एकत्रीकरण उपकरण ले जाएं कयोंकि उन्हें उनको बदनाम कर लाभ मिलने वाला है.’’ सोनू निगम पाकिस्तान संबंधी बयान पर भी आलोचना से घिर गये हैं. उन्होंने कथित रुप से कहा था कि यदि मैं पाकिस्तान से होता तो अच्छा होता.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget