एक्सप्लोरर

अजय देवगन ने CAA-NRC प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कई चीज़ें हैं, जिनके बारे में हम बात नहीं कर सकते

अजय देवगन ने ये भी कहा कि ये चीज़ आमिर खान और संजय लीला भंसाली के साथ भी हो चुकी है. अजय देवग ने कहा कि जब तक सही क्या है समझ नहीं आ जाता तब तक हमारा चुप रहना ही अच्छा है.

नई दिल्ली: देशभर के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिज़न्स  (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. इस मुद्दे पर आम लोगों के साथ-साथ कई सिनेमाई लोगों ने भी अपनी राय ज़ाहिर की है, हालांकि कुछ राय सरकार के पक्ष में, तो कुछ प्रदर्नशकारियों के पक्ष में हैं. बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो इस पर बोलकर विवादों में नहीं पड़ना चाहते हैं. उन्हीं में से एक हैं सुपरस्टार अजय देवगन.

अजय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का प्रचार कर रहे हैं. उनकी ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी को बड़े परदे पर दस्तक देने वाली है. अब प्रमोशन के बीच एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने सीएए और एनआरसी पर चल रहे प्रदर्शन पर अपनी राय ज़ाहिर की है.

अजय देवगन ने द क्विंट से बात करते हुए कहा, "ऐसी कई चीज़ें हैं, जिनके बारे में हम बात नहीं कर सकते. अगर हम कुछ कहेंगे, तो इससे कोई और नाराज़ हो सकता है. अगर कल को सैफ कुछ कह देते हैं, तो लोग बाहर निकल जाएंगे और विरोध करने लगेंगे."

अजय ने अपनी फिल्म का हवाला देते हुए कहा, "वो तानाजी नाम की फिल्म को बैन कर देंगे. इन सब को कौन झेलेगा? फिल्म का प्रोड्यूसर, वो मैं हूं. इसलिए इनको (सैफ) कोई हक नहीं कि मुझे परेशान करें. इसमें बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं."

अजय देवगन ने ये भी कहा कि ये चीज़ आमिर खान और संजय लीला भंसाली के साथ भी हो चुकी है. अजय देवगन ने कहा कि जब तक सही क्या है समझ नहीं आ जाता तब तक हमारा चुप रहना ही अच्छा है.

आपको बता दें कि बॉलीवुड की कई हस्तियों ने खुलकर सीएए और एनआरसी का विरोध किया है, जबकि कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने इसे सही बताया है और इसका समर्थन किया है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर Bryan Cranston, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?
RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?
'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, आर्मी फंड में जाएगी रकम
'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget