एक्सप्लोरर

Lockdown में ऐसे बीत रहे हैं बॉलीवुड सेलेब्स के बर्थडे, जानें कैसे कर रहे सेलिब्रेट

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलेब्स घर में ही अपने जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं. स्वरा भास्कर से लेकर जया बच्चन तक सेलेब्स ने कैसे सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन.. पढ़ें

कोरोना वायरस के चलते देशभर में हुए लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलेब्स घर में ही अपने जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं. हाल ही में एक्टर जितेंद्र का जन्मदिन गया जिसे वो अपने परिवार के साथ मनाते नजर आए. इसके अलावा आज लीजेंड एक्ट्रेस जया बच्चन का भी जन्मदिन है. लेकिन लॉकडाउन के चलते वो दिल्ली में फंसी हैं और यहीं अपने घर पर जन्मदिन मना रही हैं, इसके अलावा आज एक्ट्रेस स्वारा भास्कर का भी जन्मदिन है.

स्वरा को सोनम कपूर ने भी एक बेहद ही खास अंदाज उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी है. सोनम ने इंस्टाग्राम पर स्वरा के साथ वाली अपनी दो तस्वीरें साझा की है. इनमें से एक तस्वीर सोनम की शादी के वक्त उनकी मेहंदी सेरेमनी की है, जिसमें ये दोनों एक्ट्रेसेस ट्रेडिशनल अंदाज में सज-धजकर अपने हाथों में लगी मेहंदी के डिजाइंस दिखाती नजर आ रही हैं और दूसरे में शादी के जोड़े में सोनम स्वरा के पास बैठी दिख रही हैं.

सोनम ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन बहुत बहुत मुबाकर हो स्वरु! तुम्हारा साहस और उत्साह बेहद प्रेरणादायक है. तुम हमेशा ऐसी ही रहना. तुम्हें दुनिया का सारा प्यार और खुशियां मिलें! एक बार स्थिति सामान्य हो जाने पर इसका जश्न हम साथ में मिलकर मनाएंगे! तुम्हें खूब सारा प्यार बहन."

इसके अलावा सिंगर टोनी कक्कड़ का जन्मदिन ही हाल ही में बीता है. टोनी की बहन नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया के सहारे उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएं दी हैं. नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई संग अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह उन्हें गले लगाती हुई नजर आ रही हैं.

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सबसे विनम्र, सबसे खूबसूरत इंसान, सबसे प्रतिभाशाली, सर्वश्रेष्ठ गाइड, वह शख्स जिसके दिल में किसी के प्रति कोई नफरत नहीं है, सिर्फ प्यार है, करोड़ों में एक मेरा सबसे अच्छा भाई! मेरी जान तुम जैसा कोई नहीं. मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं. हैशटैगबर्थडेबॉय."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई
'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
Thursday Box Office: गुरुवार को 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
गुरुवार को घटी 'स्पाइडर मैन' की कमाई, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें-बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget