एक्सप्लोरर

Sushmita Sen के सपोर्ट में आए एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड, 'वो पैसे की नहीं प्यार की...'

Sushmita Sen Gold Digger: आईपीएल फाउंडर ललित मोदी ने जब से मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है तब से दोनों जबदस्त ट्रोल हो रहे हैं.

Vikram Bhatt On Sushmita Sen : आईपीएल फाउंडर ललित मोदी (Lalit Modi) ने जब से मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है तब से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. ललित मोदी को डेट करने के लिए कोई एक्ट्रेस की आलोचना कर रहा है तो उन्हें लालची बताते हुए उनका मज़ाक उड़ा रहा है. हालांकि इस खुलासे के बाद सुष्मिता अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दे चुकी हैं, लेकिन लोग अब भी एक्ट्रेस पर निशाना साधने से पीछे नहीं हट रहे हैं. 

अब इस पूरी ट्रोलिंग के बीच सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रहे निर्देशक विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) एक्ट्रेस के सपोर्ट में आ गए हैं. सुष्मिता सेन को लालची कहने वालों मुंहतोड़ जवाब देते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि 'वो एक ऐसी महिला हैं जिन्हें बैंक बैलेंस से फर्क नहीं पड़ता, वो बैंक बैलेंस देखती भी नहीं हैं.' इंडिया टुडे से बात करते हुए विक्रम भट्ट ने कहा, 'सुष्मिता सेन वो आखिरी शख्स हैं जो किसी से प्यार करने से पहले उसका बैंक बैलेंस देखती हों!'

'मुझे याद है कि जब मैं 'गुलाम' का निर्देशन कर रहा था और मेरे पास पैसे नहीं थे, मैं ये कभी नहीं भूलूंगा कि सुष्मिता वो पहली शख्स थीं जो मुझे US ले गई थीं और उन्होंने मेरी ट्रिप का पूरा खर्चा उठाया था. जब हम  लॉस एंजेलिस पहुंचे और वहां मैंने एक लिमोजिन खड़ी देखी तो मैं हैरान रह गया. उन्होंने कहा कि वो अमेरिका में मेरी एंट्री को बेहद खास बनाना चाहती थीं. सुष्मिता गोल्ड डिगर नहीं हैं लव डिगर हैं. मुझे लगता है किसी की जिंदगी का मज़ाक बनाना लोगों के लिए एंटरटेनमेंट है. जब करीना ने सैफ से शादी की थी तब वो भी ट्रोल हुई थीं.' आपको बता दें कि विक्रम भट्ट और सुष्मिता एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. करीब 2 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 1996 में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

35 लाख की जैकब एंड कंपनी से 6 करोड़ की पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर
रोलेक्स से लेकर पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर
कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget