एक्सप्लोरर

बिहार पुलिस के सामने सुशांत सिंह की बहन मीतू का खुलासा, मौत से 6 दिन पहले छोड़ गई थीं रिया

बिहार पुलिस को दिए बयान ने सुशांत की बहन मीतू सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की बुरी हालत में सुशांत को छोड़कर चली गई थी रिया.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में जहा एक तरफ मम्बई पुलिस अपना जांच जारी रखे है और महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच CBI को नही दी जाएगी. वहीं बिहार की पटना पुलिस ने इस मामले के FIR दर्ज कर मुम्बई में छानबीन शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह का बयान दर्ज किया है.

बिहार पुलिस को दिए बयान ने सुशांत की बहन मीतू सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की बुरी हालत में सुशांत को छोड़कर चली गई थी रिया. सुशांत की बहन मीतू सिंह ने बिहार पुलिस से हुई पूछताछ में 9 जून से लेकर 12 जून का पूरा घटनाक्रम बताया. उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 जून की शाम रिया चक्रबर्ती ने फोन कर उनके और सुशांत के बीच हुए झगड़े के बारे में बताया. जिसके बाद अगले ही दिन मैं सुशांत के बांद्रा स्थित घर कुछ दिनों के लिए चली गई.

बिहार पुलिस को दिए बयान ने सुशांत की बहन मीतू सिंह ने बताया की, सुशांत ने मुझे उसके और रिया के बीच हुई बहस के बारे में बताया. सुशांत ने बताया कि रिया खुद के और उनके कुछ सामान के साथ घर छोड़कर चली गईं और शायद अब वापस लौटकर नहीं आएगी ऐसे कहकर चली गई. सुशांत इस वाकये से काफी दुखी और परेशान थे. मैंने उसे समझाने की कोशिश की. मैं वहां चार दिन रुकी. मेरे बच्चे छोटे हैं इसलिए मैं 12 जून को बांद्रा से लौटी. मैंने लौटते समय भी सुशांत को समझाने की कोशिश की. सुशांत को दवाइया समय पर लेने को कहा. सुशांत ने कहा था वो अपना ख्याल रखेगा.

मीतू सिंह ने बताया की, मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि सुशांत ऐसा कोई कदम उठा सकता है. दो दिन बाद ही सुबह मुझे सिद्धार्थ पिठानी ने फोन कर बताया कि सुशांत काफी समय से अपने बेडरूम का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं. मैं फौरन बांद्रा के लिए रवाना हुई. मैंने बीच रास्ते में भी सुशांत के नंबर पर फोन लगाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. बांद्रा पहुंचने के बाद एक चाबी वाले की मदद से दरवाज़ा खोलने के बाद हमने सुशांत को फांसी पर झूलता पाया. मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं. उसके बाद मुंबई पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच शुरू की.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 239 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
239 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget