एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के डायरेक्टर दोस्त ने बताया, आखिर किस चीज ने‌ किया था एक्टर को सबसे ज्यादा परेशान‌

सुशांत के पहले सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के डायरेक्टर कुशल झवेरी ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि सुशांत #metoo मूवमेंट के दौरान काफी दुखी थे.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के पहले टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत को कई एपिसोड्स में डायरेक्ट कर चुके और उनके बेहद अच्छे दोस्त रहे कुशल झवेरी ने‌ सुशांत की परेशानी की सबसे बड़ी वजह बताते हुए एक सोशल‌ मीडिया पोस्ट साझा किया है.

कुशल ने इस पोस्ट में लिखा है, "मैं सुशांत के साथ जुलाई, 2018 से फरवरी 2019 तक सुशांत के साथ रहता था. मैंने उन्हें सबसे ज्यादा कमजोर और भावुक अक्टूबर, 2018 में #metoo मूवमेंट के दौरान देखा था. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बिना किसी ठोस सबूत के उन्हें अपना निशाना बना रहा था. उस वक्त हमने संजना संघी से संपर्क करने‌ की बहुत कोशिश की थी. लेकिन वो उस समय शायद अमेरिका में थीं और उस वक्त वो किसी भी तरह की टिप्पणी करने के लिए उपलब्ध नहीं थीं (ये एक विवित्र संयोग था)."

उस दौरान सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक परेशानी को बयां करते हुए कुशल झवेरी ने आगे लिखा है, "सुशांत को इस बात का अच्छी तरह से अंदाजा था कि उन्हें कौन लोग टार्गेट कर रहे थे,‌ लेकिन उन लोगों को जवाब देने‌ के लिए सुशांत के पास ठोस सबूत नहीं थे. मुझे याद है कि किस तरह से संजना की तरफ से आरोपों को‌ नकारे जाने का इंतजार करते हुए सुशांत चार रातों तक सो नहीं पाए थे. आखिरकार जब पांचवें दिन उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया, तब कहीं जाकर इस बात का एहसास हुआ था कि ये बड़ी मेहनत से हासिल की गयी जीत है और लगा था कि यह लड़ाई अब खत्म हो गयी है."

कुशल झवेरी ने मामले पर एबीपी न्यूज से बात करने से किया इनकार 

एबीपी न्यूज़ ने‌ इस मसले‌ पर और विस्तार से बात समझने के लिए जब कुशल झवेरी से संपर्क साधा, तो उन्होंने जवाब देते हुए मैसेज किया, जिसमें लिखा है, "माफ कीजिए, मैं इस बारे में बात नहीं कर सकता. उम्मीद है कि आप इस बात को समझेंगे."

एबीपी न्यूज़ ने जब सुशांत के अच्छे दोस्त होने के नाते और उनके साथ काफी समय बिताने का हवाला देकर इस पूरे मसले को अच्छी तरह से समझने की फिर से गुजारिश की तो कुशल ने फिर मेसेज करते हुए जवाब दिया, "मैं जो भी बोलूंगा, वो सिर्फ जांच एजेंसियों के सामने ही बोलूंगा."

उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर चर्चित #metoo मूवमेंट के दौरान बॉलीवुड की भी कई चर्चित हस्तियों पर तरह-तरह से यौन शोषण करने के इल्जाम लगे थे. सुशांत सिंह राजपूत पर भी अपरोक्ष रूप से यौन शोषण का इल्जाम 'दिल बेचारा' की को-स्टार संजना की तरफ से लगाये जाने की खबरें मीडिया में आईं थीं. इसे लेकर बाद में सुशांत ने अपने और संजना के बीच चैट्स को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दोनों के बीच सब सामान्य होने और इल्जामों के झूठे होने का संकेत दिए थे.

यह भी पढ़ें-

राणा दग्गुबाती- मिहिका बजाज की शादी की रस्में हुई शुरू, देखें हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget