एक्सप्लोरर

कभी सुशांत सिंह राजपूत ने यूं रोका था अपने दोस्त को आत्महत्या करने से, जानिए क्या हुआ था

साल 2007 में सुशांत सिंह राजपूत डांस सीखने के लिए गणेश हिवरकर नामक डांस टीचर के क्लास में जाया करते थे. जिस बीच प्यान में हारने के बाद गणेश ने खुदकुशी करने की सोची थी. उस वक्त सुशांत ने गणेश को घंटों बैठकर समझाया और इस तरह के आत्मघाती ख्यालों से बाहर निकलने में काफी मदद की थी.

मुम्बई: इसे सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी की सबसे बड़ी विसंगति नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे कि कभी सुशांत ने अपने एक खास दोस्त को आत्महत्या करने से बचाया, मगर वो खुद को आत्महत्या करने से नहीं रोक सके.

बात साल 2007 की है. शामक डावर से डांस सीखने के बाद सुशांत बॉलीवुड में प्रवेश करने की मंशा से बॉलीवुड डांस सीखने के लिए गणेश हिवरकर नामक डांस टीचर के क्लास में जाया करते थे. सुशांत और गणेश जल्द ही बहुत अच्छे दोस्त बन गये. गणेश को उनके ही क्लास में डांस सीखनेवाली लड़की से प्यार हो गया था. लेकिन लड़की के मना करने के बाद गणेश इस कदर डिप्रेशन में आ गये थे कि उनके मन में खुदकुशी करने के ख्याल बार बार आ रहे थे.

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए गणेश ने बताया, "सुशांत को जब इस बात का पता चला कि मैं सुइसाइड के बारे में सोच रहा हूं तो उन्होंने मुझे घंटों बैठकर समझाया और इस तरह के आत्मघाती ख्यालों से बाहर निकलने में काफी मदद की. इतना ही नहीं, सुशांत मुझे और लड़की को अपने घर ले गये और लड़की से मेरे लिए हामी भी भरवा ली थी."

गणेश आगे बताते हैं, "सुशांत ने लगातार 6 महीने तक मुझे संभाला. मुझपर निजी तौर पर ध्यान दिया. मेरे डांस क्लास में स्टुडेंट की संख्या बढ़ाने में इस कदर बढ़ाने में मदद की कि जल्द ही मेरी आय डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच गयी थी. सुशांत यारों का यार था. और अपने दोस्तों का खास ख्याल रखता था."

गणेश कहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर जब उन्होंने पहली दफा सुनी तो उन्हें इस बात पर कतई यकीन नहीं हुआ कि सुशांत ने अपनी जान ले ली है. गणेश कहते हैं, "सुशांत सिंह राजपूत ऐसा शख्स नहीं था जो अपनी जान ले. वो बेहद जिंदादिल और लोगों को जिंदगी को भरपूर अंदाज में जीने की सलाह देनेवालों में से एक था, जो हमेशा लोगों को कामयाबी हासिल करने पर ध्यान देने और सकारात्मक सोचने के लिए प्रेरित किया करता था."

एबीपी न्यूज़ ने जब गणेश से पूछा कि सुशांत की वो क्या बात है, जो उन्हें आज भी सबसे ज्यादा उन्हें याद आती है, तो उन्होंने कहा, "2007 में जब मैं अपने डिप्रेस रहा करता था, तो सुशांत ने उस वक्त मुझे एक बात कही थी, जो मैं कभी भुला नहीं सकता. सुशांत ने कहा था कि जिंदगी में ऐसी कोई भी वजह नहीं होती है, जिसकी वजह से कोई शख्स अपनी जान ले ले."

गणेश ने एबीपी न्यूज को बताया कि सुशांत पहले से ही शामक डावर से डांस सीखकर आये थे और ऐसे में वो सुशांत को बॉलीवुड डांस, तो सुशांत उन्हें शामक डावर के डांस का अंदाज सिखाया करते थे. मतलब ये कि दोनों ही एक-दूसरे के डांस टीचर थे.

गणेश ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि वो सुशांत से 2007 से 2019 तक टच में थे और 2016 में फिल्म 'धोनी' के रिलीज होने तक उनसे मुलाकात भी हुआ करती थी. गणेश ने कहा, "फिर 2019 तक वो मेसेज के माध्यम से सुशांत से टच में थे, लेकिन पता नहीं क्या हुआ कि सुशांत का पुराना नंबर स्विच ऑफ दिखाने लगा. उनका नंबर बदल चुका था. ऐसे में हम तीन-चार दोस्तों का उनसे संपर्क टूट गया और फिर कभी सुशांत ने हमसे संपर्क नहीं किया."

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर जादू-टोना जैसी खबरों को लेकर गणेश ने कहा, "सुशांत भगवान पर यकीन करते थे, शिवजी की पूजा भी करते थे, लेकिन वो कतई अंधविश्वासी नहीं थे और न ही कभी तंत्र-मंत्र पर कभी यकीन नहीं करते थे. उन्हें ज्योतिषी पर भी भरोसा नहीं करते और काम और कामयाबी को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दिया करते थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mandakini Himachal Photo: पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Live Updates: 9 बजे तक 62 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 9 बजे तक 62 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection Live: रविवार को 'धमाल 4' ने 9 बजे तक कर ली 26 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने 9 बजे तक कर ली 26 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
S Janaki Last Rites: राजकीय सम्मान के साथ हुआ 'जानकी अम्मा' का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए फैंस
राजकीय सम्मान के साथ हुआ 'जानकी अम्मा' का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए फैंस

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget