एक्सप्लोरर

'धुरंधर 2' बन पाएगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म? रणवीर सिंह की फिल्म को तोड़ने होंगे ये 6 बड़े रिकॉर्ड्स

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की उम्मीद है. हालांकि इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए इसे 6 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करने होंगे.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • धुरंधर 2, 19 मार्च को ईद और उगादी पर रिलीज हो रही है.
  • फिल्म ने प्रीव्यू शो की एडवांस बुकिंग में भारी कमाई की है.
  • धुरंधर 2 को पुष्पा 2 और बाहुबली 2 के रिकॉर्ड तोड़ने होंगे.
  • इसे दंगल के विदेशी और वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पार करना होगा.

आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 इस 19 मार्च को ईद और उगादी के फेस्टिव सीजन में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इसके पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ परफॉर्म किया था और बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया था. जिसके चलते धुरंधर 2 के लिए भी लोगों की दीवानगी देखते ही बन रही है. इसका आलम फिल्म के 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शो की एडवांस बुकिंग मे देखा जा रहा है.

दरअसल फिल्म ने प्रीव्य शो की प्री सेल में ही धुआंधार कमाई कर ली है. ऐसे में ट्रेड पंडितों ने पहले ही फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की भविष्यवाणी भी कर दी है. लेकिन क्या ये इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन पाएगी? इसके लिए इसे कई रिकॉर्ड को ध्वस्त करना होगा.

1-पुष्पा 2 के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को चटानी होगी धूल
बता दे कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के नाम सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड दर्ज है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 174.90 करोड़ नेट और 209.1 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. नंबर 1 फिल्म का ताज हासिल करने के लिए धुरंधर को पुष्पा द रूल या पुष्पा 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात देनी होगी.

2-पुष्पा 2 को ओपनिंग वीकेंड को भी देनी होगी मात
धुरंधर 2 को सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए पुष्पा 2 के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त करना होगा. बता दें कि पुष्पा 2 ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर धुआंधार परफॉर्म करते हुए 354 करोड़ रुपये कमा डाले थे.

3-पुष्पा 2 का इंडियन लाइफ टाइम कलेक्शन भी है चुनौती
धुरंधर को अगर इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनना है तो इसे पुष्पा 2 के 1234 करोड़ के कलेक्शन को मात देनी होगी. बता दें कि पुष्पा 2 अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

4-बाहुबली 2 के रिकॉर्ड के भी उड़ाने होंगे परखच्चे
धुरंधर 2 के लिए बाहुबली 2 के लाइफटाइम कलेक्शन के परखच्चे उड़ाने की भी चुनौती होगी. बता दें कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक बाहुबली 2 ने भारत में नेट 1030.42 करोड़ का नेट कलेक्शन और 1416.9 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी.

5-दंगल के विदेश में कमाई का रिकॉर्ड तोडना होगा
धुरंधर 2 को दंगल के विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी मिट्टी में मिलाना होगा. बता दें कि आमिर खान स्टारर फिल्म ने विदेश में 1535 करोड़ का कलेक्शन किया था.

6-दंगल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को छोड़ना होगा पीछे
वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी इंडियन फिल्म के रिकॉर्ड पर आमिर खान की दंगल ने कब्जा किया हुआ है. बता दें कि दंगल ने दुनियाभर में 2070 करोड़ कमाए थे. ऐसे में धुंरधर 2 को इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमआई कपरने वाली फिल्म बनने के लिए दंगल के  वर्ल्डवाइड कलेक्शन से ज्यादा कमाई करनी होगी.

अब देखने वाली बात होगी कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दंगल क्या इन 6 रिकॉर्ड को तोड़कर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन पाती है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

4 साल में पहली पत्नी से हुए अलग, फिर तलाकशुदा एक्ट्रेस से प्यार, बहुत फिल्मी है Siddharth की लव स्टोरी
4 साल में पहली पत्नी से हुए अलग, फिर तलाकशुदा एक्ट्रेस से प्यार, बहुत फिल्मी है सिद्धार्थ की लव स्टोरी
क्या सेलेब्स अपने बॉडीगार्ड्स को करोड़ों में देते हैं सैलरी? शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने बताया सच
क्या सेलेब्स अपने बॉडीगार्ड्स को करोड़ों में देते हैं सैलरी? शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने बताया सच
इंटरनेशनल लेवल पर पहुंची अहसास चन्ना की 'गुदगुदी', कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में होगी स्क्रीनिंग
इंटरनेशनल लेवल पर पहुंची अहसास चन्ना की 'गुदगुदी', कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में होगी स्क्रीनिंग
Bhoot Bangla Live: अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दे, एडवांस बुकिंग में किया कमाल
लाइव: अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दे, एडवांस बुकिंग में किया कमाल
Advertisement

वीडियोज

Women’s Reservation Bill: महिलाएं आरक्षण बिल में क्या-क्या खामियां? | NDA Vs INDIA |Chitra Tripathi
Women’s Reservation Bill: Kalyan Banerjee को PM ने ऐसे घेरा कि विपक्ष भी हंस पड़ा! | NDA Vs INDIA
90s की Iconic Scooter अब Electric में! Kinetic DX Plus Electric Scooter Review #kinetic #autolive
2 साल पुरानी फिर भी उतनी ही मजबूत ! Hyundai Venue ownership review #hyundai #venue #autolive
नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Himachal News: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'
हिमाचल प्रदेश: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
IPL 2026 के बीच अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अचानक दिया इस्तीफा; जानें वायरल दावे का सच
IPL 2026 के बीच अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अचानक दिया इस्तीफा; जानें वायरल दावे का सच
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
Special Parliament Session 2026 LIVE: लोकसभा की 850 सीटों का क्या है पूरा गणित? अमित शाह ने लोकसभा में समझाया
LIVE: लोकसभा की 850 सीटों का क्या है पूरा गणित? अमित शाह ने लोकसभा में समझाया
जामुन की फसल से चाहिए तगड़ा मुनाफा? बस अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, मिलेगा दोगुना भाव
जामुन की फसल से चाहिए तगड़ा मुनाफा? बस अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, मिलेगा दोगुना भाव
Air New Zealand Skynest: इकोनॉमी में भी बंक-बेड देने की तैयारी कर रही यह एयरलाइन, जानें किस रूट पर मिलेगा फायदा?
इकोनॉमी में भी बंक-बेड देने की तैयारी कर रही यह एयरलाइन, जानें किस रूट पर मिलेगा फायदा?
Embed widget