एक्सप्लोरर

भंसाली को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 'पद्मावती' की रिलीज पर नहीं लगेगी रोक

बता दें कि इस फिल्म को रिलीज करने से रोकने संबंधी याचिका को आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया और कहा कि सेंसर बोर्ड किसी भी फिल्म को प्रमाणपत्र देने से पहले सभी पहलूओं पर गौर करता है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावती के मेकर्स को बड़ी राहत ही है. आज सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावती की रिलीज पर रोक लगाने संबंधी याचिका को खारिज करते हुए कहा कि सेंसर बोर्ड किसी भी फिल्म को प्रमाणपत्र देने से पहले सभी पहलूओं पर गौर करता है. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड़ की पीठ ने कहा कि रिलीज से पहले फिल्म को प्रमाणपत्र देने के संबंध में सेंसर बोर्ड के पास अनुपालन के लिय पर्याप्त दिशा-निर्देश हैं. पीठ सिद्धराजसिंह एम. चूडासामा और 11 अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवायी कर रही थी. याचिका में प्रतिष्ठित इतिहासकारों की एक समिति बनाने का अनुरोध किया गया था जो फिल्म में रानी पद्मावती के फिल्मांकन में किसी गलती को रोकने के लिए पटकथा की जांच करे. याचिका में यह भी अनुरोध किया गया था कि निर्माता..निर्देशक द्वारा फिल्म से इतिहास संबंधी कथित गड़बड़ियां दूर होने तक इसकी रिलीज प्रतिबंधित कर दी जाये. आपको बता दें कि बढ़ते विरोध के बीच इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपना पक्ष पहले ही रख चुके हैं. भंसाली ने दो दिन पहले एक वीडियो संदेश के जरिए ये साफ किया है कि फिल्म में दीपिका यानि पद्मावती और रणवीर यानि अलाउद्दीन खिलजी के बीच को ड्रीम सीक्वेंस नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इन दोनों सितारों ने कभी 'पद्मावती' की शूटिंग साथ भी नहीं की. इसके बावजूद भी ये विरोध नहीं थमा और मामला सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचा. अब सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है. बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. इसमें शाहिद कपूर दीपिका के किरदार के पति महारावल रतन सिंह की भूमिका में हैं. यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है. शूटिंग के दौरान से ही भंसाली को विरोध का सामना करना पड़ा रहा है. शूटिंग के दौरान राजपूतों के संगठन 'करणी सेना' ने सेट पर जाकर तोड़फोड़ की और भंसाली के साथ दुर्व्यवहार किया. सेंसर बोर्ड से पास इस फिल्म को दिखाए जाने से रोकने के लिए कई बीजेपी नेता भी आगे आए. एक  बीजेपी सांसद चिंतामणि मालवीयने तो भंसाली के प्रति अभद्र टिप्पणी भी कर दी. उन्होंने कहा, 'भंसाली को जूतों की भाषा समझ में आती है.' लेकिन अब सारे विवादों को रोकते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म को लेकर बड़ा फैसला दिया है जो मेकर्स के लिए बड़ी राहत है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle BO Day 14: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने किया बड़ा कमाल, 14वें दिन वसूल डाला पूरा बजट, अब बटोरेगी मुनाफा
'वेलकम टू द जंगल' ने किया बड़ा कमाल, 14वें दिन वसूल डाला पूरा बजट, अब बटोरेगी मुनाफा
Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget