एक्सप्लोरर

पद्मावती विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार, बढ़ाई गई दीपिका पादुकोण की सुरक्षा

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती लगातार विवादों में है. इस मुद्दे पर देश के लोग दो खेमों में बंटे नज़र आ रहे हैं.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती लगातार विवादों में है. इसे लेकर बवाल मचा हुआ है. राजपूत समाज इस फिल्म को लेकर नाराज़ है और अब ये एक सियासी मुद्दा बन गया है. एक तबका जहां फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं एक तबका ऐसा भी है जो फिल्म के समर्थन में है. अब इस मुद्दे के संवेदनशीलता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई को तैयार हो गया है.

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई कब होगी, अभी तारीख और समय तय नहीं किया गया है.

एक जनहित याचिका में मांग की गई थी कि फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटा दिए जाएं. इस याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और अब इस पर सुनवाई होगी. दरअसल विरोध करने वालों का कहना है कि फिल्म में महारानी पद्मावती का चित्रण सही ढ़ंग से नहीं किया गया है और इतिहास के साथ भी छेड़छाड़ की गई है.

इसी मुद्दे पर आज चित्तौड़गढ़ भी बंद है. करणी सेना से जुड़े लोगों के साथ साथ अन्य लोगों ने भी चित्तौड़गढ़ फोर्ट के सामने प्रदर्शन किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पर्यटक भी बेहद कम संख्या में यहां पहुंच रहे हैं.

PADMAVATI

ये जानना भी जरूरी

- मेरठ में क्षत्रिय समाज के ठाकुर अभिषेक सोम ने फिल्म पद्मावती का विरोध करते हुए विवादित बयान दिया है. उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की गर्दन काटने वाले को 5 करोड़ रुपए देने का एलान किया है.

- फिल्म पद्मावती की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को करणी सेना की धमकी के बाद मुंबई में दीपिका के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

- केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर कहा कि, कहा सेंसर बोर्ड सबकी भावनाओं का ध्यान रखकर ही फिल्म को पारित करे. उन्होंने फिल्म में एक्टिंग करने वालों को विवाद का पात्र न बनाने की अपील की.

- अजमेर शरीफ के दरगाह दीवान सैय्यद जेनुअल आबेदीन ने कहा कि संजय लीला भंसाली का आचरण विवादित लेखक सलमान रुश्दी, तस्लीमा नसरीन और तारिक फतेह की तरह धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला है, फिल्म का विरोध जायज है.

- फिल्म पद्मावती के विरोध में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी के संगठन विराट हिंदू संगम ने पटना के करगिल चौक पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कारियों ने संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण का पुतला फूंका.

- वाराणसी में पद्मभूषण शास्त्रीय गायक राजन मिश्र पद्मावती के विरोध पर बोले कि वे फिल्म देखने जाएंगे. उन्होंने कहा कि फिल्म में लोगों को नग्नता दिख रही है लेकिन इतनी नग्नता है नहीं जितनी किताबों में छपी है, भले ही वो काल्पनिक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'52 साल तक तिरंगा किसने नहीं फहराया?' अनुराग कश्यप का तीखा हमला
'52 साल तक तिरंगा किसने नहीं फहराया?' अनुराग कश्यप का तीखा हमला
Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 5.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 5.30 बजे का कलेक्शन
मां बनने के 2 महीने बाद फिर स्टेज पर लौटीं करिश्मा तन्ना, गरबा नाइट्स में लगाए जोरदार ठुमके
मां बनने के 2 महीने बाद फिर स्टेज पर लौटीं करिश्मा तन्ना, गरबा नाइट्स में लगाए जोरदार ठुमके

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget