एक्सप्लोरर

'अर्जुन पटियाला' में सनी लियोनी ने बताया दिल्ली के शख्स का मोबाइल नंबर, दिन रात आ रहे Calls

'अर्जुन पटियाला' की रिलीज के बाद से दिल्ली में रहने वाले युवक पुनीत अग्रवाल का जीना मुश्किल हो गया है. दरअसल, इस मूवी में सनी लियोन एक मोबाइल नंबर बोलती है जिसके बाद से उस नंबर पर कॉल आने शुरू हो जाते हैं. फिल्म में बताया गया वो नंबर पुनीत अग्रवाल का ही है.

नई दिल्ली: बीते हफ्ते सिनेमाघरों में पंजाबी फिल्म 'अर्जुन पटियाला' रिलीज हुई है. इसके बाद से ही दिल्ली में रहने वाले युवक पुनीत अग्रवाल का जीना मुश्किल हो गया है. दरअसल, इस मूवी में सनी लियोन एक मोबाइल नंबर बोलती है जिसके बाद से उस नंबर पर कॉल आने शुरू हो जाते हैं. फिल्म में बताया गया वो नंबर पुनीत अग्रवाल का ही है. आलम यह है पुनीत के फोन पर हर दिन 100 से सवा सौ कॉल आ रहे हैं. इस वजह से पुनीत ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में पुनीत ने अपनी परेशानी बताई है.

ABPNews: पुनीत कब से फोन कॉल आपके पास आ रही है? पुनीत अग्रवाल: मेरे पास 26 तारीख से फोन आने का सिलसिला शुरू हुआ है रोजाना सौ सवा सौ कॉल आती है.

ABPNews:  कॉलर जब आपको फोन करते हैं तो क्या कहते हैं? पुनीत अग्रवाल: मुझसे सनी लियोन के बारे में पूछते हैं कहते हैं कि यह नंबर सनी लियोन का है बात करा दो.

ABPNews:  आपको सबसे पहले कॉल कब आया था. आपको कैसे पता चला कि आपका मोबाइल नंबर मूवी में बोला गया.

पुनीत अग्रवाल: मुझे जब कॉल आने शुरू हुए तो मैंने उनसे पूछा कि क्यों फोन कर दो क्या है तभी एक कॉलोनी मुझे एक क्लिपिंग भेजी थी फिर मैं यह मूवी देख कर आया अर्जुन पटियाला इसमें शुरुआती 15 मिनट में सनी लियोन एक मोबाइल नंबर बोलती और मोबाइल नंबर मेरा ही है.

ABPNews:  आपको जब यह कॉल आने का सिलसिला शुरू हुआ तो आपको कैसा लग रहा था उस समय. पुनीत अग्रवाल: शुरुआत में तो मुझे लगा कि शायद कोई मजाक कर रहा है तो मैंने भी उसी तरीके से किया. लेकिन जब यह बात रोजाना की हो गई और प्रतिदिन 100 से सवालों को कॉल आने लगी तो मुझे बहुत परेशानी होने लगी. न तो मैं खाना खा सकता हूं न पानी पी सकता हूं न ही कहीं जा सकता हूं. हर समय कॉल आ जाती है. कॉलर बिना सोचे समझे कभी भी किसी भी समय कॉल कर देते हैं जिसकी वजह से मुझे काफी परेशानी हो रही है.

ABPNews: आपने इस बारे में कहां शिकायत की और कब शिकायत की. पुनीत अग्रवाल: मैंने इस बारे में 28 जुलाई को पुलिस में शिकायत की है. मैं महिंद्रा पार्क थाने में एसएचओ से भी मिला था. मुझे आश्वासन दिया गया है कि कार्यवाही की जाएगी लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से कुछ किया नहीं गया है. मैंने फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर और एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दी है जिन्होंने यह मोबाइल नंबर बोला है.

ABPNews: पुलिस की तरफ से आपको कोई सलाह दी गयी? पुनीत अग्रवाल: पुलिस ने कहा कि आप अपना नंबर बदल दो, जो मुमकिन नहीं है.

ABPNews: आप यह नंबर कब से इस्तेमाल कर रहे हैं? पुनीत अग्रवाल: मैं लगभग 10 - 12 साल से नंबर इस्तेमाल कर रहा हूं और यह नंबर कई जगह पर बटा हुआ है.

ABPNews: अब आप आगे क्या करेंगे? पुनीत अग्रवाल: मैं आज ही कोर्ट में शिकायत करने जा रहा हूं ताकि मेरी सुनवाई हो सके.

ABPNews: आपको जो कॉल आ रही है कोई स्पेसिफिक टाइम है. पुनीत अग्रवाल: नहीं जिसकी जब मर्जी होती है तब कॉल कर लेता है.

ABPNews: क्या आपका कोई जानकार या फ्रेंड सर्कल में कोई व्यक्ति ऐसा है जो फिल्म इंडस्ट्री ताल्लुक रखता हूं और उसमें आपका नंबर दिया हो. पुनीत अग्रवाल: नहीं, ऐसा कोई नहीं है जो फिल्म इंडस्ट्री में हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘75 इयर्स ऑफ एनडीए’ ने दिलाया पुनीत बालन स्टूडियोज को राष्ट्रीय गौरव, मनवीर जसरोटिया बने बेस्ट एडिटर
‘75 इयर्स ऑफ एनडीए’ ने दिलाया पुनीत बालन स्टूडियोज को राष्ट्रीय गौरव, मनवीर जसरोटिया बने बेस्ट एडिटर
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी के चुकाए
जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ स्टांप ड्यूटी के दिए
भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल
भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget