एक्सप्लोरर

Gadar 3: बड़े पर्दे पर फिर 'तारा सिंह' का चलेगा हथौड़ा, ' गदर 3' से धमाल मचाएंगे सनी देओल, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म

सनी देओल के फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. गदर और गदर 2 के बाद अब गदर 3 बनाने का भी ऐलान हो गया है. गदर फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुद इसकी पुष्टि की है.

Sunny Deol Gadar 3 Confirm: बॉलीवुड की सुपर डुपर हिट फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. तारा सिंह का किरदार निभाने वाले सनी देओल की यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की रिलीज के 22 साल बाद पिछले साल गदर-2 रिलीज हुई. इस फिल्म ने भी गदर की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. इस बीच सनी देओल के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है. गदर फ्रेंचाइजी के मेकर्स ने गदर-3 बनाने का भी ऐलान कर दिया है. यानी बड़े पर्दे पर एक बार फिर तारा सिंह का जलवा देखने को मिलेगा. 

अनिल शर्मा ने की गदर 3 बनाने की पुष्टी

पिंक विला की रिपोर्ट के मुताबिक, गदर और गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गदर 3 बनाने की पुष्टी की है. इसकी कहानी भी लॉक कर दी गई है. इस फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ ने हरी झंडी दे दी है. पिंक विला ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ज़ी स्टूडियोज़, अनिल शर्मा और सनी देओल के बीच कागजी कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है. गदर-2 की रिलीज के बाद से ही डायरेक्टर अनिल शर्मा की टीम गदर-3 बनाने पर भी विचार कर रही थी.

दोनों फिल्मों से धमाकेदार होगी गदर 3

बताया जा रहा है कि गदर 3 भी भारत-पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी. मेकर्स ने बताया है कि यह फिल्म पहली दोनों फिल्मों से काफी अलग और धमाकेदार होगी. इसमें भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. अगर सब कुछ योजना के हिसाब से हुआ तो इस फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू हो सकती है. अनिल शर्मा फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'जर्नी' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. 

बॉर्डर का भी बनेगा सीक्वल

बता दें कि सनी देओल की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का भी सीक्वल बनेगा. यह फिल्म साल 1997 में आई थी, जो भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी. इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया, जिसे लोग आजतक नहीं भूले. बॉर्डर के अलावा सनी देओल फिलहाल लाहौर: 1947 की शूटिंग में बिजी हैं.

यह भी पढ़ें-

रणबीर कपूर की Animal का OTT पर इंतजार कर रहे फैंस को बड़ा झटका, मुसीबत में फिल्ममेकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म
'पैसा मेरे पीछे आता है' वाले बयान पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- रेप्यूटेशन ही सबसे जरूरी है
'पैसा मेरे पीछे आता है' वाले बयान पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- रेप्यूटेशन ही सबसे जरूरी है

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget