एक्सप्लोरर

300 करोड़ की संपत्ति के बावजूद सबसे अमीर नहीं हैं Dharmendra, जानें देओल परिवार में सबसे ज्यादा धन-दौलत किसके पास है

Deol Family Net Worth: साल 2023 देओल परिवार के लिए बहुत अच्छा रहा है. सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र, सभी की फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया. फिर भी इनसे ज्यादा फैमिली का मेंबर सबसे ज्यादा अमीर है.

Deol Family Net Worth: जब भी देओल फैमिली की बात होती है तो सबसे पहले सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र का नाम दिमाग में आता है. लेकिन इनके अलावा भी देओल फैमिली में कई लोग हैं जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं. सभी की कमाई अलग-अलग है और उस हिसाब से उनकी नेटवर्थ भी है. साल 2023 में सनी देओल की 'गदर 2', बॉबी देओल की 'एनिमल' और धर्मेंद्र की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आई. इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की. 2023 में इन तीनों के खूब चर्चे भी रहे लेकिन कमाई के मामले में इन तीनों से भी आगे दूसरा देओल है.

धर्मेंद्र के दो बेटे हैं और दोनों फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. सनी देओल के दो बेटे करण और राजवीर देओल, ये दोनों बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं. वहीं धर्मेंद्र के भाई अजीत देओल के बेटे अभय देओल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. देओल फैमिली में अगर मेल मेम्बर्स की बात करें तो ये सभी फिल्मों में एक्टिव हैं लेकिन इन सभी में अभय देओल सबसे ज्यादा अमीर हैं. चलिए आपको सभी की नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

देओल परिवार की नेटवर्थ क्या है?

देओल फैमिली में धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल, राजवीर देओल, करन देओल और अभय देओल फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इन सभी की अलग-अलग कमाई है और इनका अपनी-अपनी नेटवर्थ भी है. चलिए आपको इन सभी की नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

धर्मेंद्र: 60 के दशक में धर्मेंद्र ने डेब्यू किया था और अभी तक बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिव हैं. 88 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्में कर रहे हैं. DNA India की खबर के  मुताबिक, धर्मेंद्र के पास 300 करोड़ के आस-पास की नेटवर्थ है जिसमें से 100 करोड़ का लोनावला वाला फार्महाउस है. 

सनी देओल: 80 के दशक में सनी देओल ने बॉलीवुड डेब्यू किया था और अभी भी अच्छी फिल्में कर रहे हैं. अगस्त, 2023 में उनकी फिल्म गदर 2 आई जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. उस समय खबर ये थी कि सनी देओल ने इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये फीस ली थी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सनी देओल के पास 150 करोड़ की नेटवर्थ है.

बॉबी देओल: 90 के दशक में बॉबी देओल ने डेब्यू किया था लेकिन उनकी किस्मत अब ओटीटी और बॉलीवुड में विलेन का रोल करके चमकी है. फिल्म एनिमल में उनका रोल काफी पसंद किया गया जिसके लिए उन्हें 3 से 5 करोड़ रुपये की फीस मिली थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉबी देओल के पास 70 करोड़ के आस-पास की नेटवर्थ है.

अभय देओल: साल 2009 में आई फिल्म देवडी से अभय देओल ने डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने तमाम फिल्में कीं और मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ 400 करोड़ के आस-पास बताई जाती है. इसका मतलब अभय देओल सभी देओल में सबसे अमीर हैं.

करन देओल: साल 2019 में आई फिल्म पल पल दिल के पास से करन देओल ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म खास नहीं चली और अभी तक करन ने कुछ फिल्में की हैं लेकिन हिट नहीं हुईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करन देओल के पास 50 करोड़ के आस-पास की नेटवर्थ ही है.

राजवीर देओल: सनी देओल के दो बेटे करन और राजवीर में राजवीर छोटे हैं. राजवीर ने साल 2023 में डेब्यू किया है और अभी तक उनकी नेटवर्थ सिर्फ 25 से 30 करोड़ के आस-पास की ही बताई जाती है.

यह भी पढ़ें: Valentine Week Special: आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं चॉकलेट की दीवानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget