एक्सप्लोरर

करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से इस वजह से लिया था तलाक, एक्ट्रेस को मिली थी बच्चों की कस्टडी

Karisma Kapoor-Sunjay Kapoor Divorce Reason: संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी रचाई थी. लेकिन शादी के 13 साल बाद उनका तलाक हो गया था. करिश्मा ने संजय पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे.

Karisma Kapoor-Sunjay Kapoor Divorce Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है. संजय कपूर को पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्होंने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी रचाई थी, लेकिन शादी के 13 साल बाद 2016 में उनका तलाक हो गया था.

करिश्मा कपूर और संजय कपूर मुंबई में धूमधाम से शादी के बंधन में बंधे थे. लेकिन दोनों की शादी में मुश्किलें आने लगीं और एक्ट्रेस ने तलाक के लिए अर्जी दे दी. करिश्म ने संजय पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें फिजिकल वॉयलेंस से लेकर उन्हें बेच देने जैसे आरोप भी शामिल थे.

Karisma Kapoor: Revisiting Karisma Kapoor's glorious wedding lehenga

करिश्मा ने संजय पर लगाए थे गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर आरोप लगाया था कि हनीमून पर बिजनेसमैन ने एक्ट्रेस को 'नीलाम' कर दिया था. एक्ट्रेस ने दावा किया था कि संजय ने उन्हें अपने दोस्त के साथ सोने तक के लिए मजबूर किया था जिसके लिए उन्होंने कीमत तक लगाई थी. 2016 में करिश्मा ने संजय और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया था.

करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से इस वजह से लिया था तलाक, एक्ट्रेस को मिली थी बच्चों की कस्टडी

एक्ट्रेस को मिली थी दोनों बच्चों की कस्टडी
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हैं. शादी के दो साल बाद 2005 में दोनों की एक बेटी हुई थी जिसका नाम समायरा है. वहीं साल 2011 में करिश्मा और संजय का एक बेटा कियान हुआ. जब करिश्मा ने तलाक का केस फाइल किया था, तभी उन्होंने बच्चों की कस्टडी भी मांगी थी. कोर्ट ने एक्ट्रेस के हक में फैसला सुनाते हुए उन्हें दोनों बच्चों की कस्टडी सौंपी थी.

करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से इस वजह से लिया था तलाक, एक्ट्रेस को मिली थी बच्चों की कस्टडी

करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने की थी तीसरी शादी
संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा कपूर ने दोबारा शादी नहीं की. वे सिंगल मदर के तौर पर अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं. जबकि संजय ने तलाक के एक साल बाद ही प्रिया सचदेवा से तीसरी शादी कर ली थी. बता दें कि करिश्मा से पहले भी संजय ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीछे तो देखो...', पोज दे रहे रवि किशन, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ने कर दिया कांड, वीडियो वायरल
'पीछे तो देखो...', पोज दे रहे रवि किशन, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ने कर दिया कांड
Box Office: चौथे दिन दोपहर 1 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 1 बजे तक 82 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget