एक्सप्लोरर

सुनील शेट्टी ने कहा, महिलाओं को फिल्म इंडस्ट्री में समान महत्व मिलना चाहिए

सुनील शेट्टी ने दीया से सहमति जताते हुए कहा, "बिलकुल, मुझे लगता है कि जब आप हर दूसरे क्षेत्र में महिलाओं को महत्व दे रहे हैं तो हमें फिल्म इंडस्ट्री में भी महिलाओं को उतना ही महत्व देना चाहिए."

मुंबई: अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि महिलाओं को फिल्म इंडस्ट्री में भी देश के हर दूसरे कार्य क्षेत्र की तरह समान महत्व दिया जाना चाहिए. सुनील शनिवार को मुंबई में स्पेक्टा आईवियर बुटीक के लॉन्च के मौके पर मीडिया से बात कर रहे थे. मंगलवार को अक्षय कुमार, अजय देवगन, करण जौहर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, रितेश सिधवानी और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) प्रमुख प्रसून जोशी सहित 18 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर फिल्म इंडस्ट्री के मुद्दों पर चर्चा की थी.

इसके बाद अभिनेत्री दीया मिर्जा ने निर्माता और अभिनेताओं वाले प्रतिनिधिमंडल से महिलाओं की अनुपस्थिति का कारण पूछते हुए ट्विटर पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी.  उन्होंने अक्षय कुमार के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा था, ''ये शानदार है, इस कमरे में एक भी महिला दिखाई नहीं दे रही क्या इसके पीछे कोई खास कारण है?''

 

सुनील ने दीया से सहमति जताते हुए कहा, "बिलकुल, मुझे लगता है कि जब आप हर दूसरे क्षेत्र में महिलाओं को महत्व दे रहे हैं तो हमें फिल्म इंडस्ट्री में भी महिलाओं को उतना ही महत्व देना चाहिए."

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक की पूर्व तैयारी नहीं हुई होगी, इसीलिए वहां फिल्म इंडस्ट्री की कोई महिला मौजूद नहीं थी. मुझे यकीन है कि यह जानबूझकर नहीं किया गया होगा."

GST की दरों पर हुई थी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात में मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी की दरें कम व एक समान रखने की मांग की गई थी. इस मीटिंग में अक्षय कुमार, अजय देवगन, फिल्म निर्माता करण जौहर, राकेश रोशन, सेंसर बोर्ड प्रमुख प्रसून जोशी और प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर मोदी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे.

इस मुलाकात के बाद जीएसटी काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया कि सिनेमा के 100 रुपये तक के टिकट पर अब 18 प्रतिशत की बजाय 12 प्रतिशत जीएसटी और 100 रुपए से ऊपर के टिकट पर 28 प्रतिशत की बजाय 18 फीसदी जीएसटी लगेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, धमाकेदार की कमाई, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget