एक्सप्लोरर

‘फिल्म इंडस्ट्री की कोई आवाज नहीं, एक्टर्स पैसों के बारे में ज्यादा सोचते हैं…’ आखिर Suniel Shetty ने क्यों कही ये बातें

Suniel Shetty On Todays Actors: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने हालिया बातचीत में कहा है कि आज के एक्टर्स अपने प्रोजेक्ट से ज्यादा पैसों के बारे में सोचते हैं.

Suniel Shetty On Todays Actors: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं. इन दिनों अभिनेता अपनी वेब सीरीज ‘धरावी बैंक’ (Dharavi Bank) को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. ये वेब सीरीज 19 नवंबर को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई है, वहीं अभिनेता इन दिनों इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी बीच उन्होंने कहा है कि आज के दौर के एक्टर्स प्रोजेक्ट से ज्यादा वो घर कितने पैसे ले जे रहे हैं इस बारे में सोचते हैं.

ईटाइम्स के साथ एक बातचीत में सुनील शेट्टी से पूछा गया कि आज के समय में दो हीरो वाली फिल्में बनाना इतना मुश्किल क्यों है, जबकि उन्होंने अक्षय कुमार और संजय दत्त जैसे अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर किया है. इस सवाल का जवाब देते हुए सुनील ने कहा, “हर कोई अपने बारे में असुरक्षित है. सभी इस बारे में बात करते हैं कि वो कितना पैसे घर ले जा रहे हैं, इस बारे में बात नहीं करते कि वो कितना पैसे प्रोडक्ट में लगा रहे हैं.”

इस कारण दर्शकों से रिलेशन नहीं बनाते एक्टर्स

इस बातचीत में सुनील शेट्टी ये भी कहा है कि जब एक्टर्स को किसी चीज का प्रमोशन करना होता है तो वो दर्शकों के बीच ज्यादा नजर आते हैं, ऐसे नहीं, जिस कारण से दर्शकों के साथ वो अच्छा रिलेशन नहीं बना पाते.

उन्होंने कहा, “दर्शकों से बातचीत सिर्फ रिलीज से पहले ही होती है, पूरे साल नहीं. जब आप अपने दर्शकों को रिडीम करना चाहते है, चाहते हैं कि वे आपसे चिपके रहें तो आपको उन्हें लगातार कुछ देना होगा. आपको उनके बारे में सोचना होगा न कि खुद के बारे में. जब मुझे कोई फिल्म रिलीज करनी होती है तो मैं अपने कुत्ते को घुमाने नहीं ले जाता. जब मुझे कोई फिल्म रिलीज करनी होती है तो मैं किसी एनजीओ को सपोर्ट नहीं करता. इन सब चीजों के बारे में हम बात नहीं करते हैं.”

आगे उन्होंने ये भी कहा है, “दर्शकों को इससे मतलब नहीं है कि आप किस गाड़ी से चलते हैं, किस रेस्तरां में जाते हैं. बल्कि दर्शकों को इससे मतलब है कि वो एक रियल हीरो है या नहीं, वो एक अच्छा इंसान है या नहीं, वो सबको एक समान देखता है या नहीं.”

आवाज उठाने वाला कोई नहीं है

सुनील शेट्टी ने ये भी कहा, “सिर्फ खुद के बारे में सोचने वाले इस स्वाभाव के कारण आज फिल्म इंडस्ट्री मौखिक हमलों का शिकार है. हमारे समय के अभिनेता कई यूनियंस और उनके सदस्यों को जानते थे और हमेशा हम लोग एक दूसरे की आवाज बनने के लिए खड़े रहते थे. लेकिन आज के समय में हमारी कोई आवाज नहीं है, सभी को खुद के लिए बोलना है.”

यह भी पढ़ें- 'अगर मैं पिता बनूंगा तो मुझे पता ही होगा ना...' पत्नी की प्रेग्नेंसी पर Rana Daggubati ने तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget