एक्सप्लोरर

एक्शन का देवता वो स्टार जिसके सामने कभी शाहरुख खान भी हो गए थे ओवरशैडो, लेकिन फिर भी नहीं बन पाया सुपरस्टार

Bollywood Big Action Star: कमाल की बॉडी वाले इस एक्टर के सामने सलमान खान और संजय दत्त भी फीके पड़ जाएं, लेकिन फिर भी वो बिना वजह बॉडी नहीं दिखाते. जब विलेन बने तो लोगों ने कहा -वाह कमाल कर दिया

Bollywood में बहुत से ऐसे चेहरे हैं, जो फिल्मों में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. इसके बावजूद उनकी अपनी एक पहचान है. आज कहानी ऐसे ही एक स्टार की, जिसकी अलग फैन फॉलोविंग थी. फिल्मों में उनकी एंट्री एक एक्शन हीरो की तरह हुई थी. वो भी 90 के दशक में उस दौरान जब बॉलीवुड में कई बड़े एक्शन हीरो थे, जैसे अक्षय कुमार, सनी देओल और संजय दत्त. ऐसे में इन सबके बीच खुद की जगह बनाना किसी बड़े मुकाम को हासिल करने जैसा था.

इनकी पुरानी एक्शन फिल्में आज भी आप देखेंगे तो आप महसूस कर पाएंगे कि ये किस कदर एक माहिर योद्धा की तरह पर्दे पर फाइट करते दिखते थे. हम बात कर रहे हैं 'बलवान' और 'मोहरा' जैसी फिल्म देने वाले सुनील शेट्टी की. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

बॉलीवुड में एंट्री के बाद कैसे छाए सुनील शेट्टी
सुनील की पहली फिल्म 'बलवान' 1992 में आई. रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म से पहले उनको लोग नहीं जानते थे और यही वजह रही होगी कि उनके साथ कोई एक्ट्रेस काम नहीं करना चाहती थी. लेकिन फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती काम करने के लिए तैयार हो गईं. फिल्म आई और उस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई. वो अपने आप में पहले ऐसे एक्टर थे, जो उस दौरान पहली ही फिल्म से इतना बेहतरीन एक्शन कर रहे थे. इसके बाद उनके पास एक से बढ़कर एक बढ़िया एक्शन फिल्में आईं. साल 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' में उनके साथ अक्षय कुमार भी थे. फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट थी. साथ में एक और बड़े एक्शन स्टार के होने के बावजूद उनके एक्शन को भी अक्षय कुमार जितनी ही तारीफ मिली.

बॉडी बिल्डर सुनील शेट्टी की 'बैक किक' के दीवाने थे लोग
सुनील शेट्टी बॉलीवुड के उन गिने-चुने स्टार्स में थे जिन्हें बॉडी बिल्डर एक्टर के तौर पर पहचान मिली थी. इसके बावजूद वो फिल्मों में बाकी एक्टर्स की तरह कभी भी अपनी बॉडी को बिना जरूरत के फ्लॉन्ट नहीं करते थे. सुनील शेट्टी के बेस्ट मूव्स में से एक था उनका 'बैक किक', जिसमें वो घूमके पीछे की तरफ अपने दुश्मन को किक मारकर धूल चटा देते थे. और अगर आप गौर से देखें तो आपको भी उनकी बैक किक देखकर यही लगेगा कि उनका बैक किक किसी भी दूसरे एक्शन स्टार से ज्यादा खूबसूरत लगता है.

बड़ी फिल्में आने के बावजूद सेकेंड लीड में आने लगे सुनील
हालांकि, कई बड़ी सोलो फिल्में देने के बावजूद सुनील शेट्टी मल्टीस्टारर फिल्मों में सेकेंड लीड के तौर पर आने लगे. हालांकि, कॉमेडी और एक्शन के अलावा,फिल्म धड़कन में रोमांटिक रोल करके उन्होंने दर्शकों को ये दिखा दिया कि वो हर तरह का रोल कर सकते हैं, लेकिन उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं. ये वही दौर था जब आमिर, शाहरुख और सलमान जैसे एक्टर्स का राज चल रहा था. हालांकि, इसके बाद सुनील शेट्टी ने ऐसा फैसला लिया कि लोग भौंचक्के रह गए. एक्शन हीरो से वो अचानक एक दिन एक्शन विलेन की तरह पर्दे पर आए और बस छा ही गए.

जब विलेन के तौर पर दिखे सुनील
साल 2004 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैं हूं ना' आने वाली थी. सब जगह फिल्म की चर्चा हो रही थी. फिल्म के गाने लोगों की जुबान पर थे. लेकिन लोगों को एक चीज के बारे में नहीं पता था कि इस फिल्म में शाहरुख, अमृता राव और सुष्मिता सेन के अलावा एक और सरप्राइज पैकेज दिखने वाला है. वो सरप्राइज पैकेज सुनील थे. ये सरप्राइज नहीं था कि फिल्म में सुनील शेट्टी थे, बल्कि फिल्म में वो जो कर गए वो सरप्राइज था. फिल्म में वो राघवन के किरदार में थे. जो पूरी तरह से नेगेटिव था. ऐसा नेगेटिव की जान से मारना भी उसके लिए बाएं हाथ का खेल था.

शाहरुख खान जैसे एक्टर के सामने वो जितनी बार आए कहीं पर भी ओवरशैडो नहीं हुए. यहां तक कई एक्शन सीन्स में वो उल्टा शाहरुख को ओवरशैडो करते नजर आए. उनका किरदार इतना पसंद किया गया कि उन्हें फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर में नॉमिनेट किया गया. हालांकि, ये अवॉर्ड धूम के लिए जॉन अब्राहम को मिला.

फिर से दिखने वाले हैं सुनील पर्दे पर
सुनील शेट्टी बहुत जल्द 'हेरा फेरी 3' में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म मल्टीस्टारर है. इसके अलावा वो 'वेलकम टू द जंगल' में भी है. साथ ही, वो सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ के साथ एक एक्शन फिल्म बाप में भी दिखने वाले हैं.

और पढ़ें: कभी रेस्टोरेंट में गाया गाना..फिर वीडियोज बनाकर हासिल किया फेम, अब मुंबई और दिल्ली में है करोड़ों का घर, जानें भुवन बाम की नेटवर्थ

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget