एक्सप्लोरर

Sunidhi Chauhan के शो के दौरान फेंकी गई थी पानी की बोतल, अब चुप्पी तोड़ते हुए सिंगर बोलीं-'मुझे चोट लग सकती थी'

Sunidhi Chauhan: सुनिधि चौहान के देहरादून कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों ने स्टेज पर पानी की बोतलें फेंकी थी. इसकी वीडियो भी खूब वायरल हुी थी. वहीं इस मामले अब सिंगर ने चुप्पी तोड़ी है.

Sunidhi Chauhan On Bottle Thrown Incident: सुनिधि चौहान बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक हैं. उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में तमाम सुपरहिट गाने गाए हैं. सुनिधि अक्सर स्टेज शो भी करती रहती हैं. वहीं कुछ दिन पहले सुनिधि चौहान ने देहरादून में एक यूनिवर्सिटी फेस्ट के लिए परफॉर्म किया था. इस दौरान कई फैंस ने एक्साइटमेंट में पानी की बोतलें तक हवा में उड़ा दी थी.  ऐसी ही एक बोतल स्टेज पर पहुंची और सुनिधि के माइक्रोफोन से टकरा गई थी. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए थे जिसके बाद सिंगर के फैंस काफी नाराज हो गए थे. वहीं अब सुनिधिन ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

बोतल फेंके जाने की घटना पर सुनिधि चौहान ने तोड़ी चुप्पी
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सुनिधि चौहान ने कहा, ''मैं अपना सेकंड लास्ट सॉन्ग परफॉर्म कर रही थी और भीड़ मस्ती कर रही थी. वे हवा में बोतलें उछाल रहे थे और उनमें से एक मंच पर गिर गई क्योंकि उसमें पानी था. जब मैंने कहा, 'ये क्या हो रहा है? 'शो रुक जाएगा', तो उन्होंने मीठा जवाब दिया, 'नहीं, प्लीज नहीं.' बच्चे बस मज़ा कर रहे थे,"

कलाकारों के साथ होने वाले गलत बर्ताव की निंदा की
उस घटना को याद करते हुए सुनिधि ने बताया कि बोतल उनके माइक्रोफोन पर लगी थी. उन्होंने आगे कहा, "बेशक, अगर माइक मेरे मुंह के करीब होता तो मुझे चोट लग सकती थी और शायद मैं अलग तरह से रिएक्शन देती." उन्होंने ये भी कहा, "ऐसा कहने के बाद, मुझे पास्ट के कुछ शो याद आ रहे हैं जब लोगों ने जानबूझकर कलाकारों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन पर चीजें फेंकी, और वह गलत है. मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं."

सुनिधि के शो में बोतल फेंके जाने की वीडियो हुई थी वायरल
बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर सुनिधि चौहान स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी. इंसी दौरान दर्शकों में से किसी ने उन पर पानी की बोतल फेंकी. बोतल ठीक उनके बगल में गिरी और वह एकदम चौंक गई. उन्होंने गाना बंद कर दिया और दर्शकों से पूछा, "ये क्या हो रहा है?" बोतल फेकने से क्या होगा? शो रुक जायेगा. क्या आप ये चाहते हैं?"

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐑𝐢𝐬𝐡𝐚𝐛𝐡 𝐁𝐡𝐚𝐧𝐝𝐚𝐫𝐢 | Dehradun (@rishabhuncutnews)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनिधि चौहान श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट जेनिथ 2024 में पहुंची थीं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर 3 मई को शेयर किया गया था और कुछ ही घंटों में इसे 3 मिलियन व्यूज मिल गए थे.. इसे 60,000 से ज्यादा लाइक्स मिले और इस पर कई कमेंट भी किए गए.

ये भी पढ़ें: कच्चा बादाम गर्ल Anjali Arora को फिल्म Shri Ramayan Katha में मिला सीता माता का रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
8.30 बजे तक 'आवारापन 2' ने पहले दिन तोड़े 10 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
8.30 बजे तक 'आवारापन 2' ने पहले दिन तोड़े 10 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 8 बजे तक 3 करोड़ के पार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
'उन्हें लगता है वो सुंदर नहीं', फराह की बेटियां अपीरियंस को लेकर हैं इंसिक्योर
'उन्हें लगता है वो सुंदर नहीं', फराह की बेटियां अपीरियंस को लेकर हैं इंसिक्योर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget