एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के चार दिन बाद ऐलान, खुदकुशी पर बनेगी फिल्म 'सुइसाइड ऑर मर्डर?'

फिल्म के निर्माता ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसका फर्स्ट लुक और मोशन पोस्टर जारी किया और एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए इस फिल्म को बनाने के मकसद पर बात की

मुम्बई : किसी की मौत के 4 दिन बाद ही अगर उस शख्स पर फिल्म बनाने का ऐलान हो जाए, तो आपके लिए इसपर यकीन करना मुश्किल होगा. लेकिन बॉलीवुड में सब संभव है. कुछ ऐसा ही हुआ है सुशांत सिंह राजपूत को लेकर जिन्होंने रविवार दोपहर को मुम्बई ‌के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
अभी दुनिया इस बहस में लगी ही हुई है कि सुशांत सिंह राजपूत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और पुलिस सुशांत की खुदकुशी की जांच कर रही थी कि पिछले तीन दशक से एक म्यूजिक कंपनी चलानेवाले शख्स विजय शेखर गुप्ता ने सुशांत पर आधारित एक फिल्म बनाने का फैसला भी कर लिया, फिल्म का नाम भी रख लिया और जल्द ही इसकी शूटिंग पूरी कर इसे रिलीज करने की प्लानिंग भी कर ली है.
इस फिल्म का नाम होगा 'सुइसाइड ऑर मर्डर?' जिसे लेकर विजय शेखर गुप्ता ने दिल्ली से एबीपी न्यूज़ से फोन पर खास बातचीत की. विजय ने बताया कि यह फिल्म‌ सुशांत की जिंदगी पर आधारित नहीं है, बल्कि उनकी खुदकुशी की घटना और उनकी परेशानियों से प्रेरित है और ऐसे में फिल्म बनाने के लिए उन्हें किसी की अनुमति नहीं लेने की जरूरत नहीं है.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के चार दिन बाद ऐलान, खुदकुशी पर बनेगी फिल्म 'सुइसाइड ऑर मर्डर?
विजय का मानना है कि सुशांत की खुदकुशी के पीछे उनके हाथों से 6-7 फिल्मों के निकल जाने से पैदा हुए तनाव के चलते ही उन्होंने अपनी जान ली. वे कहते हैं कि बॉलीवुड में चंद रसूखदार फिल्म निर्माताओं का वर्चस्व है और इसी के चलते इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखनेवाले और बाहर से आनेवाले कलाकारों के‌ साथ भेदभाव होता है,‌ उनके साथ बुरा बर्ताव होता है और उन्हें स्टार किड्स की बनिस्बत अधिक संघर्ष करना पड़ता है.
उन्होंने कहा कि 'सुइसाइड ऑर मर्डर' सुशांत के बहाने इंडस्ट्री से आनेवाले ऐसे तमाम लोगों की कहानी बयां करेगी, जो कुछ बनने का सपना लेकर बॉलीवुड में आते हैं, मगर इंडस्ट्री में चंद लोगों की मोनोपोली और नेपोटिज्म का शिकार हो जाते हैं. विजय के मुताबिक, इंडस्ट्री में आनेवाले ऐसे लोगों की संख्या बहुत बड़ी है और उनकी फिल्म का आधार ऐसे ही सभी गुमनाम लोगों के संघर्ष और उससे उपजी हताशा है, जिसके चलते कोई शख्स आत्महत्या करने जैसा फैसला लेने के लिए मजबू्र हो जाता है.
मगर सुशांत की मौत को अभी महज 4 ही दिन हुए हैं और आपने इतनी जल्दबाजी में फिल्म बनाने का ऐलान भी कर दिया? अभी तो मौत की जांच शुरू ही हुई है... अभी यह पता चलना  बाकी है कि आखिर सुशांत ने खुदकुशी क्यों की...  एबीपी न्यूज़ के इन सभी सवालों का जवाब देते हुए विजय कहते हैं, "मेरी टीम इस विषय को लेकर गहन अध्ययन कर रही है‌ और फिल्म का लेखन भी शुरू हो चुका है. मैं ऐसे लोगों को जानता हूं कि जो सुशांत को बेहद करीब से जानते थे और ऐसे में इस घटना की तह में पहुंचना और बॉलीवुड की वास्तविकता को दर्शाना हमारे लिए इतना मुश्किल काम नहीं होगा."
विजय ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के रोल में एक नये लड़के को कास्ट कर‌ लिया गया है और फिल्म की बाकी कास्ट भी न‌ई होगी. उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी और फिल्म को सितंबर महीने में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है. और अगर तक सिनेमाघर नहीं खुले तो? इसपर विजय कहते हैं, "अगर सिनेमाघरों में तालाबंदी जारी रही तो मैं इस फिल्म को जल्द लॉन्च होनेवाले अपने ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करूंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी देओल से ज्यादा इमरान हाशमी की फिल्म की हो रही एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
'बंटवारा 1947' से ज्यादा हो रही 'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
'भारत ने 10 साल से बैन किया है...', पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं
'भारत ने 10 साल से बैन किया...' आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं
5,000 करोड़ नेटवर्थ वाले टॉम क्रूज को मल्लिका शेरावत पर है क्रश? एक्ट्रेस बोलीं- साथ में पार्टी करते हैं...
5,000 करोड़ के मालिक टॉम क्रूज को है मल्लिका शेरावत पर क्रश? एक्ट्रेस के खुलासे ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget