एक्सप्लोरर

वरुण धवन की ‘सुई धागा’ के आगे विशाल भारद्वाज की ‘पटाखा’ हुई फुस्स, जानें 4 दिनों की कमाई

‘सुई धागा’ ने 4 दिनों में 43.60 करोड़ रुपए की कमाई कर ली. वहीं, दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान स्टारर ‘पटाखा’ अब तक सिर्फ 4.99 करोड़ का ही कारोबार कर पाई है.

मुंबई: इस हफ्ते सिनेमाघरों में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की ‘सुई धागा’ और विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘पटाखा’ ने दस्तक दी है. दोनों ही फिल्मों की कहानी और प्लॉट एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. लेकिन दर्शकों ने जितना प्यार ‘सुई धागा’ को दिया उतना ‘पटाखा’ को नहीं मिल पाया. इसका असर ये हुआ है कि ‘सुई धागा’ ने 4 दिनों में 43.60 करोड़ रुपए की कमाई कर ली, वहीं दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान स्टारर ‘पटाखा’ अब तक सिर्फ 4.99 करोड़ का ही कारोबार कर पाई है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘सुई धागा’ ने सोमवार को 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं, पटाखा ने सोमवार के दिन सिर्फ 94 लाख रुपए की ही कमाई की. आपको बता दें कि ‘सुई धागा’ ने पहले दिन 8.30 करोड़, दूसरे दिन 12.25 करोड़ और तीसरे दिन 16.05 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार किया था.

 

‘पटाखा’ के कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म को सिर्फ 90 लाख रुपए की ही ओपनिंग मिली थी. दूसरे दिन 1.40 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

 

गौरतलब है कि ‘सुई धागा’ का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है. वहीं ‘पटाखा’ को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है. दोनों ही फिल्मों को समीक्षकों ने जमकर सराहा है, लेकिन सिनेमाघरों में ‘सुई धागा’ के आगे ‘पटाखा फुस्स’ हो गई है.

यहां देखें 'सुई धागा' का ट्रेलर...

यहां देखें 'पटाखा' का ट्रेलर...

ये भी पढ़ें:  तनुश्री दत्ता ने MNS की तुलना ISIS से की, कहा- सब मिलकर फैला रहे झूठ  IN DEPTH: तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले में अब तक क्या हुआ, एक क्लिक में जानें पूरा मामला   VIDEO: आखिर कौन है तनुश्री दत्ता की कार पर हमला करनेवाला वो कैमरामैन?   तनुश्री दत्ता को लेकर सामने आया शक्ति कपूर का अजीबो-गरीब बयान, कहा- तब मैं छोटा बच्चा था 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, कई लोग घायल
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, कई लोग घायल
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget