एक्सप्लोरर

एस एस राजामौली की RRR का बनेगा सीक्वल, लेखक ने फिल्म की कहानी पर किया ये खुलासा!

RRR 2: डायरेक्टर एस एस राजमौली की सुपरहिट फिल्म 'आर आर आर' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने ट्रिपल आर के सीक्वल को लेकर बड़ी बात कही है.

KV Vijayendra Prasad On RRR: इस साल की सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' (RRR) ने सबका दिल बखूबी जीता है. बाहुबली फिल्म डायरेक्टर एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की ट्रिपल आर ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. ऐसे में आरआरआर के सीक्वल को लेकर भी एक बज बना हुआ है. इस बीच 'आरआरआर 'के लेखक और एस एस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद (KV Vijayendra Prasad) ने फिल्म के पार्ट 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

आरआरआर का पार्ट 2 की चल रही हैं तैयारी

53वें भारतीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद 'आरआरआर' के सीक्वल को लेकर बड़ी बात कही है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने कहा है कि- 'इस साल की सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' की कहानी पर मैं तैयारी कर रहा हूं. मैं कहानियां लिखता नहीं हूं, चुराता हूं. दरअसल हमारे पास रामयाण और महाभारत जैसे कई महाकाव्य मौजूद हैं, जो हमें प्रेरित करने वाली कहानियां देते हैं.

इसके साथ ही हमारे जीवन की कुछ ऐसी अनूठी घटनाएं होती हैं, जिन्हें हम कहानी का रुप दे सकते हैं. फिलहाल मैंने ट्रिपल आर के सीक्वल का आधार पूरी तरह से समझ लिया है और मैं इस पर काम कर रहा हूं.' मालूम हो कि इससे पहले खुद डायरेक्टर एस एस राजामौली भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि उनके पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद 'आर आर आर' के पार्ट 2 की कहानी पर फोकस कर रहे हैं. 

आरआरआर ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR)  की 'आर आर आर' ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. इस फिल्म में क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की काल्पनिक कहानी को दर्शाया है. ट्रिपल आर  ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दुनिया भर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं इंटरनेशनल लेवल पर भी इस फिल्म (RRR) की काफी सराहना की गई. 

यह भी पढ़े- Drishyam 2 की सफलता के बीच सामने आया ये BTS वीडियो, देखिए कैसे शूट होते थे फिल्म के सीन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस नेक काम के लिए SRA ऑफिस पहुंचे सलमान खान, देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़
इस नेक काम के लिए SRA ऑफिस पहुंचे सलमान खान, देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़
लंदन में स्पिरिचुअल गुरु कृष्ण दास संग ब्रंच पर स्पॉट हुईं अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ वीडियो
लंदन में स्पिरिचुअल गुरु कृष्ण दास संग ब्रंच पर स्पॉट हुईं अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', शाम 6 बजे तक 8 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: आज 100 करोड़ के पार हो जाएगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें 6 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: आज 100 करोड़ के पार होगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget