एक्सप्लोरर

Srikanth Box Office Collection Day 3: राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ का खुद से ही कंपटीशन जारी, हर दिन तोड़ रही अपना पिछला रिकॉर्ड, जानें तीसरे दिन की कमाई

Srikanth Box Office Collection Day 3: राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' ने दूसरे दिन ओपनिंग डे से लगभग दोगुना कमाया. अब तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े दिखाते हैं कि आज भी कलेक्शन बढ़ने वाला है.

Srikanth Box Office Collection Day 3: इंडस्ट्रलिस्ट श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक 'श्रीकांत' 10 मई को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के शुरुआती दो दिनों के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है. फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से अच्छे रिव्यूज तो मिले ही थे. लेकिन अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी देखकर लग रहा है कि ये फिल्म दर्शकों को भी पसंद आ रही है.

कितना हुआ फिल्म का अब तक का कलेक्शन?
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 2.25 करोड़ ही रहा. वहीं दूसरे दिन इसमें इजाफा देखने को मिला और पहले दिन से करीब 87 प्रतिशत ज्यादा कमाई के साथ फिल्म ने दूसरे दिन 4.2 करोड़ रुपये कमा लिए.

अब फिल्म की तीसरे दिन की कमाई पर नजर डालें तो रात 10:30 बजे तक फिल्म की कमाई से जुड़े जो शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक, फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म की कुल कमाई 11.95 करोड़ हो चुकी है. हालांकि, अभी ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बढ़ोतरी होनी संभव है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

फिल्म को मिलेगा वीकेंड का फायदा
फिल्म का ट्रेलर देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि राजकुमार फिल्म में अपनी कमाल एक्टिंग से एक बार फिर से जादू करेंगे. उनका जादू चलना शुरू भी हो गया है. फिल्म की कमाई में हर रोज हो रही बढ़ोतरी से जाहिर होता है कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिलता दिख रहा है. इसके अलावा, फिल्म की कमाई में दूसरे दिन जो बढ़ोतरी हुई उसकी एक वजह वीकेंड भी है. तीसरे दिन दूसरे दिन से भी ज्यादा कमाई हो सकती है क्योंकि आज रविवार है और छुट्टी के दिन दर्शकों का थिएटर तक पहुंचना सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा सरल होता है.

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश के गांव में रहने वाले एक शख्स की है, जो कि नेत्रहीन है. बचपन में उसके माता पिता को ये सलाह तक दी गई थी कि बच्चे को तकिए से मुंह दबाकर मार डालें. लेकिन मां-बाप ने बच्चे का साथ नहीं छोड़ा. फिल्म में उसी शख्स की कहानी दिखाई गई है जिसने नेत्रहीन होने के बावजूद संघर्ष किए और पढ़ाई पूरी कर 500 करोड़ की कमंनी खड़ी कर दी.

'श्रीकांत' की स्टारकास्ट
फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी हैं और फिल्म टी-सीरीज के बैनर तले बनी है. फिल्म में बोलैंट इंडस्ट्रीज के फाउंडर श्रीकांत बोल्ला की कहानी है. फिल्म में राजकुमार राव 'श्रीकांत' के तौर पर लीड एक्टर के रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर भी फिल्म का हिस्सा हैं.

राजकुमार राव का वर्कफ्रंट
राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर अब फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखाई देंगे. फिल्म में राजकुमार राव के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 31 मई को थिएटर्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी.

और पढ़ें: Mr and Mrs Mahi Trailer Out : 'मिस्टर एंड मिसेज माही' बन छाए राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर, रिलीज हुआ फिल्म का शानदार ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office: 'राजा शिवाजी' के सामने सब फेल, मंगलवार को निकली सबसे आगे, 'माइकल'-'भूत बंगला' का ऐसा रहा हाल
'राजा शिवाजी' के सामने सब फेल, मंगलवार को निकली सबसे आगे, 'माइकल'-'भूत बंगला' का ऐसा रहा हाल
Raja Shivaji Box Office Day 5 Live: मंगलवार को गजब कर रही 'राजा शिवाजी', 10.30 बजे तक कलेक्शन 44 करोड़ के पार
मंगलवार को गजब कर रही 'राजा शिवाजी', 10.30 बजे तक कलेक्शन 44 करोड़ के पार
'शक्तिमान के लिए रणवीर सिंह आइडियल हो सकते हैं', किलविश का रोल करने वाले एक्टर बोले- मुकेश खन्ना को दोबारा सोचना चाहिए
'शक्तिमान के लिए रणवीर सिंह आइडियल हो सकते हैं', किलविश का रोल करने वाले एक्टर बोले- मुकेश खन्ना को दोबारा सोचना चाहिए
'धुरंधर' विवाद: मानहानि का केस खत्म, संतोष कुमार ने आदित्य धर को 'चोर' कहने के लिए मांगी माफी
'धुरंधर' विवाद: मानहानि का केस खत्म, संतोष कुमार ने आदित्य धर को 'चोर' कहने के लिए मांगी माफी

वीडियोज

Met Gala 2026 के अजीब नियम: No Onion-Garlic, No Selfie, No Spouse यहां Fashion से ज्यादा Rules चलते हैं
Pitt Siyapa Review: सोनम बाजवा और परमवीर चीमा की अनोखा कॉन्सेप्ट और शानदार कॉमेडी फिल्म
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जालंधर में BSF चौक के पास स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर में BSF चौक के पास स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
‘डील करना चाहता है ईरान’, ट्रंप बोले- तेहरान को लहरा देना चाहिए आत्मसमर्पण का सफेद झंडा
‘डील करना चाहता है ईरान’, ट्रंप बोले- तेहरान को लहरा देना चाहिए आत्मसमर्पण का सफेद झंडा
इस मामले में विराट कोहली से आगे निकले संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए 87 रन
इस मामले में विराट कोहली से आगे निकले संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए 87 रन
Tuesday Box Office: 'राजा शिवाजी' के सामने सब फेल, मंगलवार को निकली सबसे आगे, 'माइकल'-'भूत बंगला' का ऐसा रहा हाल
'राजा शिवाजी' के सामने सब फेल, मंगलवार को निकली सबसे आगे, 'माइकल'-'भूत बंगला' का ऐसा रहा हाल
'पहले गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
'पहले गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
Kal Ka Rashifal: 6 मई 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ का चमकेगा भाग्य, जानें कल का राशिफल
कल का राशिफल (6 मई 2026): सिद्ध और बुधादित्य योग का दुर्लभ संयोग, बुधवार को इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें कल का पंचांग
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
Embed widget