एक्सप्लोरर

अंतिम दर्शन के बाद पड़ोसियों ने यादें साझा कर बताया अब कैसी दिख रही हैं श्रीदेवी

सुबह शुरू हुए इस अंतिम दर्शन के बाद श्रीदेवी के पड़ोसी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से दर्शन करने के बाद बाहर निकले और उन्हें लेकर जानकारियां साझा की.

नई दिल्ली/मुंबई: बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी का आज दोपहर 3.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर अंधेरी के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है और वहीं से दोपहर दो बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी. लेकिन सुबह शुरू हुए इस अंतिम दर्शन के बाद श्रीदेवी के पड़ोसी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से दर्शन करने के बाद बाहर निकले और उन्हें लेकर जानकारियां साझा की. श्रीदेवी के अपार्टमेंट ग्रीन एकर्स में उनके साथ रहने वाले पड़ोसियों ने भावुक होते हुए एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, 'जितनी खूबसूरत वो पहले थीं, अब भी वो उतनी ही खूबसूरत हैं. हम लोग 20 सालों से एक ही बिल्डिंग में रहते हैं और हमने कभी भी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा.' एक और पड़ोसी ने कहा, 'हम लोग हर रोज़ साथ में वॉक करते थे. वो बिल्कुल स्वस्थ थी. लेकिन ज़िंदगी का कुछ नहीं पता. वो दुनिया की चांदनी हैं और उन्हें कोई नहीं भूल पाएगा. श्रीदेवी उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा.' ग्रीन एकर्स अपार्टमेंट में श्रीदेवी के साथ रहने वाली महिला ने बताया कि श्रीदेवी बिल्कुल ज़मीन से जुड़ी हुई महिला थीं. जिनमें बिल्कुल भी स्टारडम नहीं था. इसके अलावा ग्रीन एकर्स में रहने वाली एक और पड़ोसी महिला ने भावुक होते हुए कहा बताया कि 'उन्हें देखकर बस यही लग रहा था कि वो अभी बोलेंगी, उनका मुंह बहुत छोटा हो गया है.' अंतिम दर्शन के बाद पड़ोसियों ने यादें साझा कर बताया अब कैसी दिख रही हैं श्रीदेवी इनके अलावा ग्रीन एकर्स में काम करने वाले और साउथ के रहने वाले एक शख्स ने दर्शन करने के बाद बताया, 'यकीन नहीं हो पा रहा था कि ये वो ही हैं, उन्हें देखकर सदमा लगा.' बता दें कि श्रीदेवी का शनिवार की रात को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था. ये अभिनेत्री वहां फैमिली वेडिंग में शामिल होने गई थीं. उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस सहित पूरा बॉलीवुड गम में डूबा हुआ है. श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1979 में फिल्म ‘सोलवां सावन’ से की थी. लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से मिली. इस फिल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं.  उन्होंने ‘जैसे को तैसा’, ‘जूली’, ‘जस्टिस चौधरी’, ‘जानी दोस्त’, ‘कलाकार’, ‘सदमा’, ‘अक्लमंद’, ‘इन्कलाब’, ‘जाग उठा इंसान’, ‘नया कदम’, ‘मकसद’, ‘तोहफा’, ‘बलिदान’, ‘मास्टर जी’, ‘सरफरोश’,’आखिरी रास्ता’, ‘भगवान दादा’, ‘धर्म अधिकारी’, ‘घर संसार’, ‘नगीना’, ‘कर्मा’, ‘सुहागन’, ‘सल्तनत’, ‘औलाद’, ‘हिम्मत और मेहनत’, ‘नजराना’, ‘जवाब हम देंगे’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘शेरनी’, ‘सोने पे सुहागा’, ‘चांदनी’, ‘गुरु’, ‘निगाहें’, ‘बंजारन’, ‘फरिश्ते’, ‘पत्थर के इंसान’, ‘लम्हे’, ‘खुदा गवाह’, ‘हीर रांझा’, ‘चंद्रमुखी’, ‘गुमराह’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘चांद का टुकड़ा’, ‘लाडला’, ‘आर्मी’, ‘मि. बेचारा’, ‘कौन सच्चा कौन झूठा’, ‘जुदाई’, ‘मिस्टर इंडिया 2’ जैसी फिल्मों में काम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget