एक्सप्लोरर

श्रीदेवी की मौत के बाद इस हाल में हैं पति बोनी कपूर, सामने आया को-स्टार का ये बयान

श्रीदेवी की मौत के बाद पति बोनी कपूर का रो रो कर बुरा हाल है. श्रीदेवी के कोस्टार रहे अदनान ने दुबई में बोनी से मुलाकात की है.

नई दिल्ली: श्रीदेवी की मौत को लेकर जितने भी सवाल उठाए जा रहे थे अब उन सब पर रोक लग गई है. दुबई पुलिस की ओर से श्रीदेवी की मौत का केस बंद कर दिया है और इस मामले में अब पति बोनी कपूर को भी क्लीन चिट मिल गई है. आपको बता दें कि पहले इस मामले को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े किए जा रहे थे कि जिस वक्त ये हादसा हुआ आखिर उनके पति बोनी कहां थे? और क्या उन्हें जरा भी अंदेशा नहीं हुआ उनके बाथरूम में गिरने का ? लेकिन दुबई पुलिस द्वारा दी गई क्लीन चिट के बाद अब सारे सवालों पर विराम लग गया है.

आज रात 10.30 बजे मुंबई पहुंचेगा श्रीदेवी का शव, कल दोपहर 1 बजे होगा अंतिम संस्कार

बच्चों की तरह रो रहे थे बोनी कपूर

श्रीदेवी के साथ काम कर चुके पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दिकी का बयान सामने आया है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, अदनान इस वक्त दुबई में ही हैं और क्योंकि वो कपूर परिवार को अच्छे से जानते हैं श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर उन्होंने बोनी कपूर से वहां मुलाकात की. इंडियन एक्सप्रेस की खबर में अदनान ने कहा, 'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे फिल्म 'मॉम' में उनके साख काम करने का मौका मिला और ये जानकर बेहद दुखी हूं कि अब वो इस दुनिया में नहीं. अदनान ने आगे कहा, जब मैं श्रीदेवी की मौत की खबर सुनने के बाद बोनी कपूर से मिला तो वो बच्चों की तरह रो रहे थे.'

श्रीदेवी की मौत के बाद इस हाल में हैं पति बोनी कपूर, सामने आया को-स्टार का ये बयान

श्रीदेवी को याद करते हुए कहा कि ''मेरी पहली मुलाकात सेट पर हुई थी और मैं मॉम के सेट पर था, मुझे बोनी साहब लेकर गए उनके पास और वो बैठी हुई थीं और वो खड़ी हो गयीं, आप कल्पना करें कि मेरी तीसरी फिल्म थी, उनकी ये 300वीं फिल्म थी, एक आदमी इतना विनम्र हो सकता है, उस मुकाम पर जाने के बाद भी, ये मैंने सीखा कि जमीन पर पैर रखने चाहिए.''

SEE PICS: चेहरे पर मायूसी लिए अनिल कपूर के घर पहुंची सारा, जेनेलिया और संजय कपूर की बेटी शनाया

अदनान ने बताया, 'मुझे ये खबर मिली तो मैं कहीं और जा रहा था, मैं बोनी साहब को फोन किया, उन्होंने फौरन मेरा फोन रिसीव किया, फिर मैं एमेरेट्स टावर होटल गया, उस वक्त वहां ऊपर जाने की मंजूरी नहीं थी, उन्होंने मुझे बुलाया, मैं उनको देख नहीं पाया, इतने दुखी थे, किसी को यकीन ही नहीं आ रहा था कि अभी जो इतना इन्जॉय कर रही थीं शादी में वो एकदम नहीं रहीं.'

श्रीदेवी की मौत के बाद इस हाल में हैं पति बोनी कपूर, सामने आया को-स्टार का ये बयान

कल होगा अंतिम संस्कार

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को कल अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद कल करीब दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. करीब रात 10:30 बजे मुबंई एयरपोर्ट के गेट नंबर 8 से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को प्राइवेट जेट से लाया जाएगा. जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके भाग्य बंगले पर अंतिम दर्शन के लिए जाया जाएगा. जहां कुछ खास लोगों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी.

श्रीदेवी की मौत पर एस बालाकृष्णन ने उठाए सवाल, ‘3 फीट की गहराई में कोई कैसे डूब सकता है’

दुबई में हुई थी श्रीदेवी की मौत

भांजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने श्रीदेवी पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई गई थी. शादी खत्म होने के बाद पूरा परिवार दुबई से मुंबई लौट आया था लेकिन श्रीदेवी दुबई में ही रुक गईं थी. बताया जा रहा है कि शादी खत्म होने का बाद भी श्रीदेवी दुबई में थी क्योंकि वो वहां एक पेंटिंग की प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाली थी जहां उनकी बनाई गई पेंटिंग्स की भी निलामी होने वाली थी. लेकिन इससे पहले ही शनिवार रात उनका बाथटब में गिरकर डूबने के कारण निधन हो गया. उस वक्त बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ रूम में ही मौजूद थे. बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वापस दुबई पहुंचे थे.

यह भी  पढ़ें-

नशे में बाथटब में डूबने से हुई थी श्रीदेवी की मौत, अमर सिंह का दावा- ‘शराब नहीं पीती थीं’

मोहित मारवाह की शादी के बाद भी दुबई में क्यों रुकी थी श्रीदेवी, सामने आई ये वजह

श्रीदेवी के निधन से सदमे में दीपिका और रणवीर, पहुंचे अनिल कपूर के घर, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget