एक्सप्लोरर

मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, कल दी जाएगी अंतिम विदाई

निधन के तीन दिनों के बाद मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर.

नई दिल्ली: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई पहुंच चुका है. विमान करीब 9 बजकर 28 मिनट पर एयरपोर्ट पर उतरा. बता दें कि 13 सीटों वाले विमान में 11 लोग आए हैं, जिनमें 6 लोग परिवार से हैं. श्रीदेवी के परिवार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कल सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक का वक्त अंतिम दर्शन के लिए तय किया गया है. इसके बाद दोपहर दो बजे उनकी शव यात्रा विले पार्ले के सेवा समाज शवदाह गृह के लिए रवाना होगी. दोपहर 3.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, कल दी जाएगी अंतिम विदाई

आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से चला आ रहा इंतजार आज उस वक्त खत्म हुआ जब दुबई पुलिस ने बोनी कपूर को क्लीन चिट देते हुए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत ले जाने की इजाजत दे दी. इसके बाद लगभग शाम 6.30 बजे अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से बोनी कपूर और बेटे अर्जुन कपूर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के साथ भारत के लिए रवाना हुए थे और करीब 9.30 बजे उनका जेट मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा.

sridevi2

यहां कर सकेंगे अंतिम दर्शन

अंतिम दर्शन के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंधेरी के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के गार्डन नंबर 5 में रखा जाएगा. बता दें कि कल सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे के बीच अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे. दो बजे उनकी शव यात्रा श्मशान घाट के लिए निकलेगी. गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से उनके फैंस और सभी करीबी लोग उनकी एक झलक का इंतजार कर रहे हैं.

कल दोपहर 3.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

श्रीदेवी के परिवार की ओर से आए बयान के मुताबिक श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कल (28 फरवरी) दोपहर 3.30 बजे होगा. विले पार्ले के सेवा समाज शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी की मौत पर एस बालाकृष्णन ने उठाए सवाल, ‘3 फीट की गहराई में कोई कैसे डूब सकता है’ 

नशे में बाथटब में डूबने से हुई थी श्रीदेवी की मौत, अमर सिंह का दावा- ‘शराब नहीं पीती थीं’ 

मोहित मारवाह की शादी के बाद भी दुबई में क्यों रुकी थी श्रीदेवी, सामने आई ये वजह 

SEE PICS: चेहरे पर मायूसी लिए अनिल कपूर के घर पहुंची सारा, जेनेलिया और संजय कपूर की बेटी शनाया 

श्रीदेवी के निधन से सदमे में दीपिका और रणवीर, पहुंचे अनिल कपूर के घर, देखें तस्वीरें 

Photos: रूप की रानी श्रीदेवी के इन 10 अवतारों को भुला नहीं पाएंगे फैंस, देखें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget