एक्सप्लोरर

Soorma Day 2 Box Office: मैदान में उतरे दिलजीत ने किया शानदार प्रदर्शन, जानें कलेक्शन

दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'सूरमा' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कमाई में पहले दिन के मुकाबले 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की है.

नई दिल्ली: शुक्रवार को रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया है. ओपेनिंग डे जहां इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की थीं वहीं दूसरे दिन ये आंकड़ा 50 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ गया है. दिलजीत की इस फिल्म का सभी को काफी समय से इंतजार था. ऐसे में रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने दूसरे दिन 5.05 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसके साथ ही इस फिल्म ने महज दो दिनों में 8.25 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपने नाम कर लिया है.

बता दें कि इस फिल्म को महज 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. जिसे देखते हुए ये काफी अच्छा कलेक्शन है. हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदरेश ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की दो दिनों की कमाई के आंकड़े सभी के साथ साझा किए हैं. ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म मेकर्स का मानना है कि ये फिल्म वीकएंड पर और भी अच्छी कमाई करेगी.

बता दें कि नॉर्थ इंडिया में दिलजीत की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं यहां फिल्म का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है. इस फिल्म में दिलजीत के साथ तापसी पन्नू ने लीड रोल निभाया है. वहीं फिल्म को शाद अली ने डायरेक्ट किया है. शाद अली 'साथिया', 'बंटी और बब्ली' और 'झूम बराबर झूम' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. 'सूरमा' के साथ ही इस शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प' भी रिलीज हुई है.

Soorma Movie Review: आपको रुला देगी संदीप सिंह के संघर्ष की कहानी, दोसांझ ने एक्टिंग से 'दिल जीत' लिया

इससे 'सूरमा' की कमाई पर भी काफी असर पड़ा है. बता दें कि ये फिल्म इस साल की सबसे कम ओपेनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. इस लिस्ट में ये फिल्म दो ही फिल्म से पीछे है. ये फिल्में हैं रानी मुखर्जी की 'हिचकी' और इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल'. हालांकि फिल्म देखने वाले दर्शको से मिले रिएक्शन की बात करें तो उन्होंने इस फिल्म को काफी अच्छा रिएक्शन दिया है.

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को तीन स्टार देते हुए फिल्म के बारे में लिखा है, एक हादसा जिसने वर्ल्डकप खेलने जा रहे एक चमकते खिलाड़ी को इतना लाचार बना दिया कि उसकी दुनिया हॉस्पिटल के बेड तक सिमट कर रह गई. चलना, टहलना तो दूर करवट बदलने में भी दूसरों के सहारे की दरकार थी. ये फिल्म आपको बहुत हिम्मत देगी और साथ ही ये भी साबित करेगी कि “अगर किसी चीज को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की साजिश में लग जाती हैं...” ऐसी चाहत संदीप सिंह ने हॉकी और देश के लिए रखी. यहां पढ़े फिल्म का पूरा रिव्यू.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
नाना पाटेकर की अचानक मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह आई सामने
नाना पाटेकर की अचानक मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह आई सामने
ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया
ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget