एक्सप्लोरर

प्रवासी मजदूरों की मदद करने वाले सोनू सूद को मिला एक और सम्मान, एशिया के 50 सेलेब्स की लिस्ट में टॉप पर आए

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को कोरोना वायरस महामारी में प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद करने के लिए एक और सम्मान मिला है. वह एशिया के 50 सेलेब्स की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं.

कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद करने को लेकर अभिनेता सोनू सूद को दक्षिण एशियाई हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान पर नामित किया गया है. इस संबंध में अपनी तरह की पहली और एक अनूठी रैंकिंग बुधवार को यहां जारी की गई.

ब्रिटेन के साप्ताहिक अखबार ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा प्रकाशित ‘विश्व में 50 एशियाई हस्तियों’ की सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए 47 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा. इस सूची के माध्यम से उन कलाकारों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने अपने काम से समाज में सकारात्मक छाप छोड़ी है और लोगों को प्रेरित किया है.

सोनू सूद ने जताया आभार

सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए सूद ने कहा, “महामारी के दौरान मुझे एहसास हुआ कि अपने देश के लोगों की सहायता करना मेरा कर्तव्य है.” कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के वक्त सोनू सूद ने भारतीय प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने में सहायता की थी, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया.

इस सम्मान के हकदार सोनू सूद

‘ईस्टर्न आई’ के संपादक असजद नजीर ने यह सूची तैयार की. उन्होंने कहा कि भारतीय अभिनेता सोनू सूद इस सम्मान के हकदार हैं, क्योंकि लॉकडाउन के समय दूसरों की सहायता करने के लिए किसी और सेलेब्स ने इतना काम नहीं किया. वह सोनू सूद के जज्बे को सलाम करते हैं.

मिल चुके हैं ये सम्मान

बता दें कि सोनू सूद को प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद करने के लिए पंजाब सरकार और आंध्रप्रदेश सरकार ने भी सम्मानित किया है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र ने सोनू सूद को 'एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड' से सम्मानित किया जा चुका है. उनके फैंस भारत सरकार से देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग भी करते आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 14: नॉमिनेशन टास्क में Eijaz Khan ने मारा Kashmira Shah को धक्का, गिर पड़ी जमीन पर

Most Searched TV Shows/Web Series 2020 : भारतीयों को भाई स्पैनिश क्राइम सीरीज़ Money Heist तो टीवी शो बिग बॉस को किया सबसे ज्यादा सर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
CJP Protest: 'शर्म की बात है...' सरकार पर जमकर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- युवाओं के ख़िलाफ़ जंग छेड़ दी है
सरकार पर जमकर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- युवाओं के ख़िलाफ़ जंग छेड़ दी है
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 6 बजे तक 80 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 6 बजे तक 80 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
अब कहां हैं महाकुंभ 'वायरल गर्ल' मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश, जानें बड़ी वजह
अब कहां हैं 'वायरल गर्ल' मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget