एक्सप्लोरर

यूपी में लाउडस्पीकर बैन से खुश हैं सोनू निगम, कहा- बाकी राज्यों में भी लागू हो

उन्होंने कहा, ''हर विकसित होते हुए समाज को आगे देखना चाहिए. आप पीछे देखकर आगे नहीं बढ़ सकते. मुझे बहुत ही अच्छा लगा कि यूपी सरकार ने इसे लागू किया. एक अच्छी शुरूआत है.''

नई दिल्ली: पिछले साल बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगन ने जब लाउडस्पीकर के इस्तेमाल का जब विरोध किया तो खूब बवाल मचा. अब जब यूपी सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया है तो सोनू निगम बहुत खुश हैं. उनका कहना है कि यूपी सरकार की ये एक अच्छी शुरूआत है.  उनका कहना है कि बाकी राज्यों में भी इसे लागू कर देना चाहिए.

इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में सोनू ने कहा, ''मुझे इस बात का सुकून है कि जिस शमा को मैंने जलाया था उसे बुझाने के लिए बहुत सारे आंधी तूफान भी आए, इसमें मुझे किसी राजनीतिक पार्टी का साथ नहीं मिला लेकिन जो मेरी सोच थी मैं उस पर डटा रहा. काफी लोगों ने बेढंगे तरीके से इस बात को लिया. कुछ लोगों ने तो इसे सोनू Vs इस्लाम भी बना दिया. मैं एक ही ट्वीट किया था  और उसमें मंदिर, मस्जिद, गुरू्दवारे तीनों के बारे में लिखा था. मुझे किसी से व्यक्तिगत परेशानी नहीं है. मैं किसी पार्टी का नहीं हूं. मैं अपने आपको भी धार्मिक नहीं मानता. किसी धर्म विशेष की तरफ मेरा रूझान नहीं है. मैं समझता हूं कि लाउड स्पीकर उन लोगों के लिए बहुत बड़ी डिस्टर्बेंस है जो लोग उस धर्म से संबंधित नहीं हैं.''

पढें- यूपी में अब नहीं बजेंगे लाऊडस्पीकर, हाई कोर्ट ने जारी किए दिशा निर्देश

आगे उन्होंने कहा, ''हर विकसित होते हुए समाज को आगे देखना चाहिए. आप पीछे देखकर आगे नहीं बढ़ सकते. मुझे बहुत ही अच्छा लगा कि यूपी सरकार ने इसे लागू किया. एक अच्छी शुरूआत है. अगर हमारा 'मेरा भारत महान' क्लेम करते हैं तो हमें बाकी राज्यों में भी ऐसा करना चाहिए. अब सोने की चिड़िया वाले दिन गए. अब आपको पूरे विश्व से कंपटीशन करना है. हमारा देश ऐसा हो कि लोग कह सकें कि हमारे यहां लोग सड़क पर थूकते नहीं, कचरा नहीं फैलाते. ऐसे ही बात प्रदूषण की है.''

यूपी: जानिए क्यों लाउडस्पीकर बैन करने पर हो रहा है विवाद ?

पिछले साल अप्रैल में सोनू निगन ने इस बारे में ट्वीट किया था. उस वक्त उनके खिलाफ फतवा तक जारी हो गया, उन्हें धमकी दी गई लेकिन अब तक उन लोगों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई. उसके बारे में सोनू ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''किसी ने कहा कि मेरा सिर कलम कर देंगे. क्या मैंने किसी से रेप किया? किसी का खून किया? मैंने सिर्फ अपनी बात रखी और तुम किसी को मारने की धमकी दोगे. मैं हैरान हूं कि जिन लोगों ने मुझे सरेआम धमकी दी वो लोग खूले में घूम रहे हैं. ये नियम है कि मुझे FIR करना पड़ेगा. मैं टैक्स देता हूं. देश का फर्ज है कि हर नागरिक को बचाए. मैं अपने देश में हूं और उसके बाद भी कोई मुझे यहां आकर धमका कर चला जाए और कोई कुछ कहे ना. अपनी बात कहना मेरा हक है.''

आखिर में सोनू निगम ने लोगों से अनुरोध किया कि ''जिस देश ने विश्व को योग, प्राणायम दिया है उसे बदनाम ना करें. बात-बात पर लोग बैन की मांग करते हैं. अपने काम पर ध्यान दो, परिवार पर ध्यान दो. जितने लोग असहिष्णुता दिखाएंगे उतने ही बदमाश तत्व सामने आएँगे.''

यहां देखिए सोनू निगम का पूरा इंटरव्यू-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3', जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का 6 बजे का कलेक्शन
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
टाइगर श्रॉफ नहीं, किसी और की जान लेना चाहते थे हमलावर, पुलिस पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
टाइगर श्रॉफ नहीं, किसी और को मारना चाहते थे हमलावर, पूछताछ में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget