एक्सप्लोरर

'घमंड से बढ़कर आपके लिए मेरा प्यार है', पहलगाम रिमार्क पर सोनू निगम ने कन्नड़ समुदाय से मांगी माफी

Sonu Nigam Statement: बेंगलुरू कॉन्सर्ट विवाद को लेकर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए माफी मांगी है. इससे पहले उन्होंने मामले पर लंबी सफाई पेश की थी.

Sonu Nigam Statement: सोनू निगम पर बेंगलुरू में मामला दर्ज हो चुका है. उनपर एक कॉन्सर्ट में कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है. ऐसे में सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करते कन्नड़ समुदाय से माफी मांग ली है. 

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए सोनू निगम ने लिखा- 'माफ करना कर्नाटक. तुम्हारे लिए मेरा प्यार मेरे घमंड से बड़ा है. आपसे हमेशा प्यार करता हूं.' इससे पहले एक्टर ने लंबा पोस्ट करते हुए सफाई पेश की था. उन्होंने अपनी देशभक्ति और कन्नड़ समुदाय को लेकर प्रेम को लेकर बात की थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

इससे पहले एक पोस्ट में सिंगर ने लिखा था- 'नमस्कार, मैंने भाषा, संस्कृति, संगीत, संगीतकारों, राज्य और लोगों को बहुत प्यार दिया है, न सिर्फ जब मैं कर्नाटक में था, बल्कि दुनिया में कहीं भी रहा हूं. वाकई में मैंने अपने कन्नड़ गीतों को हिंदी समेत दूसरी भाषाओं के गीतों से कहीं ज्यादा इज्जत दी है. सोशल मीडिया पर इसके सबूत के तौर पर सैकड़ों वीडियो हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)


'भाषा के नाम पर हजारों लोगों के सामने मुझे...'
सोनू निगम ने आगे कहा- 'मेरे पास कन्नड़ गीतों के घंटे से अधिक हैं जिन्हें मैं कर्नाटक में होने वाले हर म्यूजिक इवेंट के लिए तैयार करता हू. हालांकि, मैं कोई युवा नहीं हूं जो किसी से अपमान सहूं मैं 51 साल का हूं, अपनी जिंदगी के दूसरे हिस्से में हूं और मुझे इस बात पर बुरा मानने का हक है कि मेरा बेटा जितना छोटा है, वो भाषा के नाम पर हजारों लोगों के सामने मुझे सीधे धमकाता है, वो भी कन्नड़ में, जो मेरे काम के मामले में मेरी दूसरी भाषा है. वो भी म्यूजिक इवेंट के मेरे पहले गीत के ठीक बाद!'

'वे हंगामा मचाने और मुझे बेतहाशा...'
सिंगर ने धमकाने वाले लड़कों के बारे में आगे कहा- 'उसने कुछ और लोगों को उकसाया. उनके अपने लोग शर्मिंदा थे और उन्हें चुप रहने के लिए कह रहे थे. मैंने उनसे बहुत विनम्रता और प्यार से कहा कि शो अभी शुरू ही हुआ है, ये मेरा पहला गाना है और मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा, लेकिन उन्हें मुझे कॉन्सर्ट जारी रखने देना होगा जैसा कि मैंने प्लान किया है. हर कलाकार ने गानों की लिस्ट तैयार की है ताकि म्यूजिशियन और तकनीशियन तालमेल बिठा सकें. लेकिन वे हंगामा मचाने और मुझे बेतहाशा धमकी देने पर आमादा थे. मुझे बताओ कि इसमें कौन दोषी है?'

'एक देशभक्त होने के नाते मैं...'
सोनू निगम ने फिर लिखा- 'एक देशभक्त होने के नाते मैं उन सभी लोगों से नफरत करता हूं जो भाषा, जाति या धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, खासकर पहलगाम में जो कुछ हुआ उसके बाद मुझे उन्हें समझाना था और मैंने ऐसा किया और हजारों छात्रों और शिक्षकों ने इसके लिए मेरी जय-जयकार की. मामला खत्म हो गया और मैंने एक घंटे से ज़्यादा समय तक कन्नड़ गाया. ये सब सोशल मीडिया पर है.'

कर्नाटक के लोगों पर छोड़ा फैसला
आखिर में सिंगर ने लिखा- 'मैं ये कर्नाटक के समझदार लोगों पर छोड़ता हूं कि वे तय करें कि यहां कौन दोषी है. मैं आपके फ़ैसले को विनम्रता से स्वीकार करूंगा. मैं कर्नाटक की क़ानून एजेंसियों और पुलिस का पूरा सम्मान करता हूं और उन पर भरोसा करता हूं और मुझसे जो भी अपेक्षा की जाएगी, उसका पालन करूंगा. मुझे कर्नाटक से दिव्य प्रेम मिला है और आपका फैसला चाहे जो भी हो, मैं इसे बिना किसी द्वेष के हमेशा संजो कर रखूंगा.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नहीं, गुजरात में होगा 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड, पहले भी टूट चुकी परंपरा
दिल्ली में नहीं, गुजरात में होगा 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड, पहले भी टूट चुकी परंपरा
मंडे टेस्ट में पास 'मिर्जापुर द मूवी', जड़ा शतक, 109 करोड़ के हुई पार
मंडे टेस्ट में पास 'मिर्जापुर द मूवी', जड़ा शतक, 109 करोड़ के हुई पार
क्रिस्टल डिसूजा को 4 दिन पहले मिला था 'शरारत', 11 स्टेप्स में किया था फाइनल
क्रिस्टल डिसूजा को 4 दिन पहले मिला था 'शरारत', 11 स्टेप्स में किया था फाइनल
फेम मिलने के बाद बदले प्रियंका के तेवर! इवेंट में पहुंची 3 घंटे लेट
फेम मिलने के बाद बदले प्रियंका के तेवर! इवेंट में पहुंची 3 घंटे लेट

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget