एक्सप्लोरर

धोखाधड़ी मामले में सामने आया सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन, कहा- जांच में करूंगी सहयोग

सोनाक्षी सिन्हा पर दिल्ली के एक इवेंट ऑर्गनाइजर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मुंबई स्थित सोनाक्षी के घर भी पहुंची. अब सोनाक्षी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सोनाक्षी सिन्हा पर दिल्ली के एक इवेंट ऑर्गनाइजर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और इस मामले में सोनाक्षी के बयान को रिकॉर्ड करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मुंबई स्थित सोनाक्षी के घर भी पहुंची. अब सोनाक्षी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोनाक्षी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, "एक इवेंट ऑर्गनाइजर जो अपनी प्रतिबद्धता पर खरा नहीं उतर सका, जाहिरतौर पर सोचता है कि वह प्रेस में मेरी क्रिस्टल क्लियर छवि को धूमिल कर तेजी से पैसे बना पाएगा. चल रही छानबीन के लिए मेरी तरफ से अधिकारियों के संग पूरा सहयोग था. मीडिया से निवेदन करूंगी कि एक बेकार आदमी के इस तरह के अजीबोगरीब दावों को हवा न दें." इसी शिकायत के संबंध में सोनाक्षी के बयान को रिकॉर्ड करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से अधिकारियों की एक टीम गुरुवार को मुंबई स्थित सोनाक्षी के आवास रामायण में पहुंची. सोनाक्षी पर लगाए गए इस कथित आरोप में ऐसा कहा गया है कि सोनाक्षी ने किसी शो में परफॉर्म करने के लिए साइन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा नहीं किया. कथित तौर पर इस शो के लिए बुकिंग अमाउंट के तौर पर सोनाक्षी को 32 लाख रुपये दिए गए थे. जुहू पुलिस स्टेशन के सहयोग से जब यूपी पुलिस से अधिकारियों की टीम उनके घर रामायण पहुंची तो उस वक्त सोनाक्षी घर पर नहीं थीं. पुलिस की टीम शुक्रवार को फिर से सोनाक्षी से मिलने उनके घर जाएगी. सोनाक्षी को आखिरी बार मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' में देखा गया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. आने वाले समय में सोनाक्षी 'खानदानी शफाखाना', 'मिशन मंगल' और 'दबंग 3' में नजर आएंगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget