एक्सप्लोरर

‘खानदानी शफाखाना’ पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा- फिल्म छोटे शहरों में सेक्स को लेकर लोगों की धारणा पर आधारित है

‘खानदानी शफाखाना’ के साथ मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह भी सिनेमाई परदे पर अपना डेब्यू कर रहे हैं. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में है. फिल्म दो अगस्त को रिलीज़ होगी.

 

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि ‘खानदानी शफाखाना’ जैसी बोल्ड विषय पर आधारित फिल्म में काम करने के लिए पूछा जाना उनके लिए आश्चर्यजनक था, क्योंकि वह ज्यादातर ऐसी भूमिकाएं करती रही हैं जिन्हें परिवार सहित देखा जा सके.

‘खानदानी शफाखाना’ सेक्स क्लीनिक चलाने वाली महिला की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. हालांकि इसके बावजूद सोनाक्षी ने इस चुनौती को हाथों-हाथ लिया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह फिल्म सेक्स से जुड़ी रूढ़िवादी सोच पर बहस का एक अवसर है. उन्होंने कहा कि फिल्म में महिला कलाकार का मुख्य भूमिका निभाना भी नया बदलाव है, क्योंकि ऐसी पिछली फिल्मों में पुरुष कलाकार ही मुख्य भूमिका निभाते रहे हैं.

सोनाक्षी ने कहा, "फिल्म में, मेरा किरदार छोटे शहरों में सेक्स को लेकर व्याप्त सामाजिक हिचकिचाहट और अज्ञानता को खत्म करने के संघर्ष पर आधारित है. ऐसी फिल्मों में हमेशा पुरुष कलाकार ही मुख्य भूमिका में होता है. मुझे खुशी है कि मैं इस विषय को उठा रही हूं.’’

‘खानदानी शफाखाना’ का निर्देशन शिल्पी दासगुप्ता ने किया है. इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ वरुण शर्मा, अन्नू कपूर और रैपर बादशाह भी नज़र आएंगे. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ हो चुका है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. सिनेमाघरो में फिल्म दो अगस्त को दस्तक देने जा रही है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget